फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छा कंटेंट फिर भी जीरो ग्रोथ? इन बदलावों से रॉकेट की तरह बढ़ेंगे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और लाखों में होगी कमाई

Fri, 23 Jan 2026 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 12:55 PM IST
सार

increase instagram followers: इंस्टाग्राम पर फोलॉअर्स को बढ़ाने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जानना चाहिए। इससे न केवल आप अपने फोलॉअर्स बढ़ा सकते हैं बल्कि इस प्लेटफॉर्म को अपनी कमाई का एक स्थाई जरिया भी बना सकते हैं। 

विज्ञापन
How to increase instagram followers kaise badhaye top tips
Instagram - फोटो : FREEPIK

Instagram Growth Tips: आज के डिजिटल दौर में कई लोग इंस्टाग्राम पर बेहतरीन कंटेंट बनाकर अच्छे खासे पैसे कमा रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अच्छा कंटेंट बनाने के बाद भी इस प्लेटफॉर्म पर ग्रोथ नहीं कर पा रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब कंटेंट अच्छा है, मेहनत पूरी है फिर भी फॉलोअर्स क्यों नहीं बढ़ रहे? इसके पीछे की एक बड़ी वजह एल्गोरिदम की गलत समझ, कंटेंट को प्लेटफॉर्म के अनुकूल न बनाना और ऑडियंस बिहेवियर को नजरअंदाज करना हो सकती है।



आपको इस बारे में जानना जरूरी है कि इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो शेयरिंग एप नहीं रहा, बल्कि यह एक फुल-फ्लेज्ड बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां ग्रोथ पाने के लिए एक क्रिएटर को ट्रेंड्स, डाटा और स्ट्रैटेजी तीनों पर बराबर ध्यान देना जरूरी है। वे लोग जो आज भी पुराने तरीके से पोस्ट डालकर अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर सही ग्रोथ नहीं मिलती है। सही समझ और तरीके से आप अपने इंस्टा अकाउंट को कुछ महीनों में रॉकेट की तरह ग्रो कर सकते हैं और अपने लिए लाखों की कमाई का रास्ता खोल सकते हैं।

How to increase instagram followers kaise badhaye top tips
Instagram - फोटो : FREEPIK

कंटेंट फॉर्मेट

  • सबसे पहला और जरूरी बदलाव है कंटेंट फॉर्मेट।
  • आपको इसे अच्छे से समझना चाहिए।
  • छोटे, तेज और वैल्यू से भरे वीडियो एल्गोरिदम को यह सिग्नल देते हैं कि कंटेंट अच्छा और एंगेजिंग है।
  • अगर शुरुआती तीन सेकंड में व्यूअर्स को हुक न मिले तो वह वीडियो को स्किप कर देता है।
  • इस कारण रीच गिरती है। इसलिए स्ट्रॉन्ग ओपनिंग लाइन, सबटाइटल और क्लियर मैसेज बेहद जरूरी है रील में स्ट्रॉन्ग हुक देने के लिए।
How to increase instagram followers kaise badhaye top tips
Instagram - फोटो : FREEPIK

निरंतरता

  • दूसरा और जरूरी फैक्टर है निरंतरता।
  • हफ्ते में एक पोस्ट डालना काफी नहीं है।
  • कम से कम 4 से 5 रील्स और 2 से 3 स्टोरी डालते रहें।
  • यह एक्टिव ऑडियंस से जुड़ने में मदद करती हैं।
  • इस बात का ध्यान दें कि जब आपकी ऑडियंस सबसे ज्यादा एक्टिव हो उस समय पोस्ट करें। इससे रीच बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to increase instagram followers kaise badhaye top tips
Instagram - फोटो : FREEPIK

अपनी एक खास निच चुनें

  • इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कमाई के लिए सिर्फ फॉलोअर्स नहीं बल्कि सही ऑडियंस का होना जरूरी है। 
  • ब्रांड्स अब नंबर नहीं, एंगेजमेंट और निच देखते हैं।
  • एक क्लियर निच जैसे फिटनेस, फाइनेंस, एजुकेशन या एंटरटेनमेंट आपको ब्रांड डील, एफिलिएट मार्केटिंग और डिजिटल प्रोडक्ट सेल्स तक पहुंचाता है।
  • इसमें कमाई की काफी संभावनाएं छिपी होती हैं। 
विज्ञापन
How to increase instagram followers kaise badhaye top tips
Instagram - फोटो : FREEPIK

लगातार एक्सपेरिमेंट करते रहना

  • इंस्टाग्राम पर ग्रो करना कोई जादुई चीज नहीं बल्कि यह डाटा और पेशेंस का खेल है।
  • ट्रेंड्स पर जल्दी वीडियो बनाना, आपकी जो पोस्ट नहीं चल रही उससे सीखना और लगातार एक्सपेरिमेंट करना ही यहां सफलता की कुंजी है।
  • सही स्ट्रैटेजी के साथ आप कुछ समय में लाखों फॉलोअर्स जुटा सकते हैं और इस प्लेटफॉर्म को स्थायी कमाई का जरिया बना सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed