Beware From Fake Paneer: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित नजर आता है। इसके लिए लोग व्यायाम करते हैं और अच्छा आहार लेते हैं, लेकिन बावजूद इसके बाजार में कई चीजें ऐसी हैं जो खाने में तो काफी स्वादिष्ट होती हैं लेकिन इनमें मिलावट भी काफी होती है। जैसे, पनीर। दरअसल, त्योहार हो या आम दिन लोग घर पर पनीर लाते हैं और इसका कच्चा या सब्जी, पकौड़े बनाकर आदि सेवन करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलावट वाला पनीर भी बिक रहा है जो आपको बीमार कर सकता है? शायद नहीं, पर आप यहां असली-नकली पनीर में पता लगाने के तरीकों के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं...
{"_id":"673b0fcab2fa97a4a902a18b","slug":"how-to-identify-fake-or-real-paneer-check-here-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आप या आपके बच्चे तो नहीं खा रहे नकली पनीर? ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: आप या आपके बच्चे तो नहीं खा रहे नकली पनीर? ऐसे लगाएं पता
Mon, 18 Nov 2024 03:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:38 PM IST
सार
देखा जाता है कि आजकल बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चीजें मिलावट वाली होती हैं जिसमें से एक पनीर भी है। इसलिए जब भी आप पनीर खरीदकर लाएं तो पहले ये देख लें कि ये असली है या मिलावट वाला है।
विज्ञापन
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : Adobe Stock
असली-नकली पनीर का पता लगाने के तरीके ये हैं:-
नंबर 1
- जब आप दुकान से पनीर खरीदें या पनीर घर ला चुके हैं तो आप पनीर को हाथ से मसल सकते हैं। ऐसे में अगर पनीर टूटकर गिर रहा है, तो यानी ये पनीर मिलावट वाला हो सकता है। ऐसे पनीर को न खरीदें, वरना ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- आप जिस पनीर का सेवन कर रहे हैं वो असली है या फिर नकली है। इसका पता आप उसकी खूशबू से लगा सकते हैं। आपको करना ये है कि पनीर को सूंघना है अगर इसमें से दूध वाली खूशबू आ रही है तो ये पनीर असली होता है। जबकि, नकली पनीर में ऐसी कोई गंध नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : Freepik
नंबर 3
- पनीर को उबालकर भी आप ये जान सकते हैं कि पनीर मिलावट वाला है या असली है। आपको इसके लिए पहले पनीर को उबाल लेना है और फिर इसे निकालकर रख देना है ताकि ये ठंडा हो जाए। इसके बाद इस ठंडे पनीर के ऊपर अरहर या सोयाबीन का पाउडर डाल दें और 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद अगर पनीर हल्के लाल रंग का हो जाता है तो ये पनीर डिटर्जेंट से तैयार किया हुआ हो सकता है। ऐसे पनीर का सेवन बिलकुल न करें।
विज्ञापन
नकली पनीर का कैसे पता लगाएं?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- मिलावट करने वाले लोग पनीर में स्टार्च मिला देते हैं। आप इसका पता लगाने के लिए पनीर के कुछ टुकड़े ले लें और फिर इन पर आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डाल दें। इसके बाद अगर पनीर नीला या फिर काले रंग का हो जाता है तो ये पनीर मिलावट वाला हो सकता है। वहीं, असली पनीर का रंग नहीं बदलता है।