Remove Spider Webs: हम जिस घर में रहते हैं वहां हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसे साफ रखें। इसलिए ज्यादातर लोग अपने घर को खुद ही साफ रखते हैं और कई लोग सफाई वाले रखते हैं। घर में सिर्फ झाड़ू और पोछा लगाना ही काफी नहीं होता है। बल्कि घर की अन्य चीजों की भी सफाई करना जरूरी होता है। जैसे- घर में रखा सामान, पंखों की सफाई, दीवार आदि। इसके अलावा लोगों को एक परेशानी से घर में काफी जूझना पड़ता है और वो है मकड़ी के जाले। दरअसल, दीवार के कोनों, बाथरूम और छतों पर मकड़ी के जाले लग ही जाते हैं। ऐसे में ये जाला मकड़ी के रहने का घर तो बनता ही है। पर इसके अलावा मकड़ी के जाले को वास्तु की दृष्टि से भी शुभ नहीं माना जाता है। तो चलिए कुछ ऐसे तरीके जानते हैं जिनकी मदद से आप इन जालों को हटा सकते हैं। तो अगली स्लाइड्स में बिना देरी के इन तरीकों के बारे में जानते हैं...
जान लें: क्या आपके घर में भी लगे हैं मकड़ी के जाले? तो इन चार तरीकों से कर सकते हैं सफाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकड़ी के जाले को इन तरीकों से किया जा सकता है साफ:-
पहला तरीका
- आप नीलगिरी के तेल की मदद से घर की दीवारों पर लगे मकड़ी के जालों को हटा सकते हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे वाली बोतल लेनी है और उसमें ये तेल भर देना है। फिर इस नीलगिरी वाली स्प्रे बोतल से मकड़ी के जाले के ऊपर स्प्रे करें जिससे ये हट सकते हैं।
दूसरा तरीका
- आपके घर में लगे मकड़ी के जालों को निकालने में आपकी मदद संतरा भी कर सकते हैं। दरअसल, मकड़ी को संतरे की महक पसंद नहीं होती है। इसलिए आपको करना ये है कि संतरे को वहां रख देना है जहां मकड़ी है या जहां उनका जाला है। इसे सूंघकर मकड़ी घर से बाहर भाग जाती है।
तीसरा तरीका
- अगर आपके घर में मकड़ी के जाल लगे हैं और आप इनसे तंग आ चुके हैं, तो ऐसे में आप सफेद सिरके की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि सफेद सिरके को एक स्प्रे वाली बोतल में डाल लेना है और फिर मकड़ी के जाले वाली जगह पर स्प्रे करना है।
चौथा तरीका
- नींबू आपकी मदद मकड़ी के जाले को हटाने में कर सकता है। आपको नींबू के छिलकों की मदद से मकड़ी को दूर भगाना है, क्योंकि मकड़ी को नींबू के छिलकों की खुशबू पसंद नहीं होती है। आप इस तरीके को अपना सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------------------------
अस्वीकरण: इस लेख में आम जानकारी दी गई है। अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।