How to clean jewellery at home: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई महिलाएं तैयार होने के लिए आभूषणों को पहनती हैं। गौर करने वाली बात है कि एक बार खरीदने के बाद सोने के आभूषण लंबे समय तक चलते हैं। हालांकि, लंबे समय तक रखे-रखे उनकी चमक चली जाती है। ऐसे में आपको अपने आभूषणों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए ताकि उनकी चमक बरकरार रहे। अक्सर ज्वैलरी शॉप पर जाकर लोग अपने पुराने आभूषणों की साफ-सफाई कराते हैं। इसमें काफी ज्यादा खर्च आता है। वहीं अगर हम आपसे कहें कि यह काम आप घर बैठकर भी आसानी से कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने पुराने आभूषणों को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Jewellery: गंदी और पुरानी हो चुकी है आपकी ज्वैलरी, तो फेस्टिव सीजन में इन तरीकों से करें उसको साफ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन