Pan Card Link With Aadhaar Card: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जिनका हमें आए दिन काम पड़ता रहता है। फिर चाहे वो कभी किसी सरकारी काम के लिए, तो कभी किसी गैर-सरकारी काम के लिए। ऐसे ही दो दस्तावेज हैं आधार कार्ड और पैन कार्ड। बैंक खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। वहीं, आप ये तो जानते ही होंगे कि काफी समय से सरकार की तरफ से आधार और पैन कार्ड को आपस में लिंक करवाने के लिए कहा जा रहा है, जिसकी आखिरी तारीख 30 जून 2023 अब बेहद पास है। इसलिए अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा चुके हैं या नहीं, तो आप ये मिनटों में जान सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6486b522a568dc2b3a08d15d","slug":"how-to-check-your-pan-card-link-with-aadhaar-card-follow-these-steps-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आखिरी तारीख बेहद पास, तुरंत ऐसे करें चेक आपका आधार हुआ है पैन कार्ड से लिंक या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आखिरी तारीख बेहद पास, तुरंत ऐसे करें चेक आपका आधार हुआ है पैन कार्ड से लिंक या नहीं
Mon, 12 Jun 2023 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
कैसे जानें आधार पैन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे जानें आधार पैन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं?
- फोटो : istock
आपका आधार पैन कार्ड से हो चुका है लिंक या नहीं, ऐसे लगा सकते हैं पता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुका है या नहीं, तो आप ये चेक करके पता लगा सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा
कैसे जानें आधार पैन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'क्विक लिंक' वाले सेक्शन में जाना है
- यहां पर आपको 'लिंक आधार स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- आप जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे जानें आधार पैन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इस नए पेज में आपको दो बॉक्स मिलेंगे
- आपको पहले वाले बॉक्स में अपना 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है
- पैन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको दूसरे वाले बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर भी यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
कैसे जानें आधार पैन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपको नीचे की तरफ आना है
- यहां पर आपको 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' वाला विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
- ऐसा करते ही आपके सामने आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड का स्टेटस आ जाएगा, जिसमें आप ये जान पाएंगे कि ये आपस में लिंक हुए हैं या नहीं।