Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में कई लोग गांव जाने या किन्हीं दूसरी जगह पर घूमने के लिए ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। इस कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रेनों में कंफर्म सीट की बुकिंग करना काफी मुश्किल काम हो गया है। इस कारण ट्रेन में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया है। इसी कड़ी में रेलवे ने यूपी और राजस्थान ट्रेन रूट पर एक स्पेशन ट्रेन को चलाने की शुरुआत की है। इस ट्रेन का संचालन 8 जून से शुरू हो चुका है। भारतीय रेलवे की इस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर से दहर का बालाजी के बीच किया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस समर स्पेशल ट्रेन के बारे में विस्तार से -
Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे चला रहा यह स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन