फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 27 जुलाई को जारी होगी 14वीं किस्त, उससे पहले किसान ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

Sat, 22 Jul 2023 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Jul 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
How to check Beneficiary list Follow these steps
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली कई योजनाओं के जरिए लाखों-करोड़ों जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच रहा है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। इसी कड़ी में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। वहीं, इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है। ऐसे में अगर किसान चाहें तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची देखकर ये जान सकते हैं कि उन्हें 14वीं किस्त मिलेगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...

How to check Beneficiary list Follow these steps
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? - फोटो : ANI and Istock

कब आ रही है 14वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी होने वाली है। वहीं, पिछली बार की तरह ही इस बार भी खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे और लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
How to check Beneficiary list Follow these steps
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि क्या आपको इस बार 14वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check Beneficiary list Follow these steps
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही पोर्टल पर जाएंगे, तो आपको यहां बेनिफिशियरी सूची वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपना राज्य, जिला, तहसील ब्लॉक और गांव का नाम भरना है
विज्ञापन
How to check Beneficiary list Follow these steps
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको गेट डिटेल वाला बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आप देख पाएंगे कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं
  • अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो यानी आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed