Pan-Aadhaar Card Link: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनका आपको समय-समय पर काम पड़ता रहता होगा। इनमें से दो दस्तावेज हैं पहला आपका पैन कार्ड और दूसरा आपका आधार कार्ड। पैन कार्ड की जरूरत आपको लोन लेने में, इनकम टैक्स फाइल करने में, वित्तीय लेन देन करने में आदि पड़ती है। वहीं, आधार कार्ड की जरूरत आपको बैंक में खाता खुलवाने से लेकर राशन कार्ड बनवाने जैसे अन्य कामों के लिए पड़ती है। वहीं, आप ये तो जानते ही होंगे कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। वरना आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आप पैन को आधार से लिंक करवा चुके हैं या नहीं, तो चलिए जानते हैं वो तरीका जिससे आपको इस बारे में पता चल जाएगा कि ये आपस में लिंक है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63f9ca801dd572f43f067c0a","slug":"how-to-check-aadhaar-card-is-linked-with-pan-card-know-step-by-step-process-in-hindi-2023-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan-Aadhaar Card Link: आपका पैन कार्ड है आधार से लिंक या नहीं? इस सरल तरीके से घर बैठे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan-Aadhaar Card Link: आपका पैन कार्ड है आधार से लिंक या नहीं? इस सरल तरीके से घर बैठे लगाएं पता
Sat, 25 Feb 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड आधार से हुआ है लिंक या नहीं, ऐसे लगाएं पता
- फोटो : Twitter/@KanuDesai180
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड आधार से हुआ है लिंक या नहीं, ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, इस सरल तरीके से लगाएं पता:-
स्टेप 1
- अगर आप ये भूल गए हैं कि क्या आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाया था या नहीं, तो आप इसे चेक कर सकते हैं
- इसे चेक करने के लिए आपको पहले इस वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना है
पैन कार्ड आधार से हुआ है लिंक या नहीं, ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
- आपको इसमें से ‘Link Aadhaar Status’ वाले विकल्प को ढूंढकर इस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड आधार से हुआ है लिंक या नहीं, ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी
- यहां आपको 'View Link Aadhaar Status’ वाला विकल्प मिलेगा
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पैन कार्ड आधार से हुआ है लिंक या नहीं, ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
स्टेप 4
- आप जैसे ही इस 'View Link Aadhaar Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे तो फिर आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक है या नहीं इसके बारे में पता चल जाएगा
- यहां इसको लेकर आपको एक मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिससे आप ये जान सकते हैं।