PM Kisan Samman Nidhi Yojana: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके। इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाओं को चला रही है। सस्ता व मुफ्त राशन, घर बनाने के लिए मदद, पेंशन और बीमा जैसी अनेकों योजनाएं चल रही हैं। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इसमें किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की सम्मान राशि पात्र किसानों को मिलती है। इस बार योजना की 13वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको लाभ नहीं मिला क्योंकि इन किसानों द्वारा दिया गया बैंक खाता संख्या, आधार नंबर जैसी दी गई जानकारियों में गलती पाई गई। ऐसे में अगर आप चाहें तो इन गलतियों को ठीक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"640ab64bf157efa6fb0f6947","slug":"how-to-change-aadhaar-number-and-bank-account-details-in-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-know-steps-2023-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान घर बैठे बदल सकते हैं आधार नंबर और बैंक खाता, जानें क्या है तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान घर बैठे बदल सकते हैं आधार नंबर और बैंक खाता, जानें क्या है तरीका
Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
घर बैठे किसान इन गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
- फोटो : istock
घर बैठे किसान इन गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं गलतियों को ठीक:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपको अटकी हुई किस्त मिल जाए, तो ऐसा हो सकता है। पर इसके लिए आपको फॉर्म में दी गई अपनी गलतियों को ठीक करना होगा
- इसमें आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
घर बैठे किसान इन गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको फॉर्मर कॉर्नर वाले ऑप्शन में जाकर चेंज बेनिफिशियरी नेम वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर अपने आधार नंबर समेत बाकी मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे किसान इन गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब ये आधार डेटाबेस में सेव होने पर आपसे नाम बदलने के लिए पूछा जाएगा
- अगर डेटाबेस में आधार सेव है तो ठीक और अगर ये सेव नहीं है तो इसके लिए आपको जिला कार्यालय में संपर्क करना पड़ेगा
विज्ञापन
घर बैठे किसान इन गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, किसान का नाम, मोबाइल नंबर, उप-जिला, गांव और आधार नंबर दिखेगा
- अब आपसे यहां पर केवाईसी के लिए पूछा जाएगा
- फिर आप अपना नाम, जन्मतिथि समेत बाकी जानकारियां भर सकते हैं यानी अपडेट कर सकते हैं।