फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल यूजर्स सावधान: सर्च करते समय अगर की ये गलतियां, तो हो सकती है जेल

Sat, 25 Mar 2023 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Mar 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
How To Be Safe on Google Know Google Rules and Regulations 2023
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से आपको जेल हो सकती है? - फोटो : istock

Google Alert: आज के समय में पहले की तरह कामों को करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। उदाहरण के लिए पहले बैंक में पैसे निकालने के लिए लाइन में लगना पड़ता था और काफी समय लगता था। पर अब ये सब बदल गया है और अब आप जब चाहें एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इसी तरह अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर इंटरनेट का है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि अगर आपके पास इंटरनेट है तो आप जो चाहें वो चीज सर्च कर सकते हैं आदि। गूगल आज के समय में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर नौकरी करने वाले लोगों तक की जरूरत है। इन सबके बीच शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें हमें गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How To Be Safe on Google Know Google Rules and Regulations 2023
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से आपको जेल हो सकती है? - फोटो : istock

कभी गूगल पर इन चीजों को न करें सर्च:-

आतंकी संगठन से जुड़ना

  • अगर आप गूगल या सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ सर्च करते हैं, जिसमें किसी भी आतंकी संगठन से जुड़ने की पेशकश या बातचीत आदि शामिल हो। तो ऐसी स्थिति में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। आप ऐसा करते हैं, तो सुरक्षा एजेंसियों की आप पर पैनी नजर रहती है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
How To Be Safe on Google Know Google Rules and Regulations 2023
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से आपको जेल हो सकती है? - फोटो : istock

चाइल्ड पॉर्न

  • गूगल पर भूलकर भी चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च न करें। ऐसा करना गैरकानूनी है। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Be Safe on Google Know Google Rules and Regulations 2023
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से आपको जेल हो सकती है? - फोटो : istock
  • भारत में पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना गैरकानूनी और एक अपराध है। अगर आप इसमें पकड़े जाने पर दोषी करार होते हैं, तो आपको 5-7 साल तक की जेल होने तक का प्रावधान है।
विज्ञापन
How To Be Safe on Google Know Google Rules and Regulations 2023
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से आपको जेल हो सकती है? - फोटो : Istock

बम कैसे बनता है?

  • कई लोगों के मन में ये सवाल घूमता है या कई लोग गलत इरादे से गूगल पर ये सर्च करना चाहते हैं कि बम कैसे बनता है और इसका तरीका क्या है? ऐसा कभी न करें। ऐसा करते ही आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे और फिर आप पर उचित कार्रवाई होते हुए आपको जेल तक हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed