Ladli Bahna Yojana Application Process: मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि क्या वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं या नहीं।
इसका सीधा जवाब है कि कोई भी महिला सीधे खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकती है। सरकार ने इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया तय की है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का मिला-जुला इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसमें आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।
2 of 5
कैंप और ग्राम पंचायत में ही जमा होंगे फॉर्म
- फोटो : AdobeStock
कैंप और ग्राम पंचायत में ही जमा होंगे फॉर्म
- लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा हर गांव और शहर में विशेष कैंप लगाए जाते हैं।
- इसके अलावा आप अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय जाकर आवेदन फॉर्म ले सकती हैं।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर आपको कैंप या पंचायत में मौजूद अधिकृत अधिकारी के पास ही जमा करना होता है।
3 of 5
अधिकारी करेंगे पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री
- फोटो : AdobeStock
अधिकारी करेंगे पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री
- फॉर्म जमा करते समय पंचायत सचिव या कैंप प्रभारी आपके भरे हुए आवेदन पत्र की जानकारी को लाड़ली बहना पोर्टल या एप पर ऑनलाइन दर्ज करेंगे।
- इस प्रक्रिया के दौरान आवेदिका महिला का वहां उपस्थित होना अनिवार्य है, क्योंकि फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री करते समय महिला की मौके पर ही 'लाइव फोटो' ली जाती है।
4 of 5
ई-केवाईसी और जरूरी दस्तावेज हैं अनिवार्य
- फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी और जरूरी दस्तावेज हैं अनिवार्य
- आवेदन से पहले आपकी समग्र आईडी में आधार ई-केवाईसी पूरा होना बेहद जरूरी है।
- अगर ई-केवाईसी नहीं हुआ है, तो ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं होगा।
- इसके अलावा आपका स्वयं का बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी चालू होना चाहिए, ताकि योजना का पैसा सीधे आपके खाते में आ सके।
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन मिलेगी आवेदन की पावती रसीद
- जैसे ही अधिकारी द्वारा आपका आवेदन पोर्टल पर सफलतापूर्वक दर्ज कर लिया जाएगा, आपको तुरंत एक प्रिंटेड ऑनलाइन पावती दी जाएगी।
- इसके अलावा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए भी आवेदन क्रमांक और पावती भेज दी जाती है, जिससे आप बाद में अपने स्टेटस की जांच कर सकती हैं।