{"_id":"699541e4a4a8e8d8710c9040","slug":"how-to-apply-for-banglar-yuva-sathi-yojna-2026-know-the-all-process-in-hindi-2026-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yuva Sathi Yojna: इस राज्य में बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, अप्लाई का तरीका जान लें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Yuva Sathi Yojna: इस राज्य में बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, अप्लाई का तरीका जान लें
Wed, 18 Feb 2026 10:08 AM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:08 AM IST
सार
Banglar Yuva Sathi Yojna 2026: युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने इस योजना का एलान किया है। आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है?
- फोटो : अमर उजाला
Banglar Yuva Sathi Yojna ke Liye Apply Kaise Kare: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनावों से पहले एक नई योजना ‘बांग्लार युवा साथी’ का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी, ताकि वे अपनी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें और रोजगार की तलाश या कौशल विकास पर ध्यान दे सकें।
Trending Videos
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन की मुख्य तारीख
- बांग्लार युवा साथी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है।
- इस दौरान इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
- ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष तक की उम्र के उन युवाओं को मिलेगा, जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की हो और जो अभी तक बेरोजगार हैं।
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
युवा साथी योजना' के लिए आवेदन कैसे करें?
'बांग्लार युवा साथी योजना' के तहत आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:
विशेष कैंपों के माध्यम से आवेदन-
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां आवेदक अपने आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और उसे भरकर जमा कर सकते हैं। ये कैंप 15 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन-
उम्मीदवार 'बांग्लार युवा साथी योजना' के आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट wbsportsandyouth.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उसे सही तरीके से भरकर निर्धारित तारीखों के भीतर जमा करना होगा।

- फोटो : instagram
आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़
डिस्क्लेमर- यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। 'बांग्लार युवा साथी योजना' के तहत आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, और अन्य संबंधित जानकारी समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा अपडेट की जा सकती है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट wbsportsandyouth.gov.in पर नवीनतम जानकारी और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी प्रकार के आवेदन या योजना से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया संबंधित सरकारी अधिकारियों से संपर्क करें।
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
- 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो