Atal Pension Yojana: हम लोग जो भी पैसे कमाते हैं उससे अपने आज के खर्चे करने के अलावा अपने आने वाले कल के लिए पैसे भी बचाते हैं। बचत करना सही माना जाता है क्योंकि इससे आपको आगे चलकर आर्थिक मदद मिलती है। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से पैसे निवेश करते हैं। कोई अपने पैसं को बैंक में रखता है, तो कोई एफडी करवा देता है। जबकि, कई लोग एलआईसी जैसी अन्य चीजों में निवेश करते हैं। इसी क्रम में भारत सरकार की एक योजना है अटल पेंशन योजना जिससे जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कैसे अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6810cfa1643fedcc9d0d4167","slug":"how-to-apply-for-atal-pension-yojana-se-kaise-jude-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: इस योजना के तहत सरकार देती है आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: इस योजना के तहत सरकार देती है आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन
Tue, 29 Apr 2025 06:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:40 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Mein Kaise Awedan Karein: अटल पेंशन योजना में पहले आपको निवेश करना होता है और इसके बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
योजना को जानिए पहले
- अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना में 18-40 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको पहले हर महीने प्रीमियम जमा करना होता है, जो उम्र के हिसाब से होता है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन करने का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- आप भी अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक जाना होता है
- बैंक जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर अधिकारी से अटल पेंशन योजना के बारे में पूछे और पूरी जानकारी आप ले सकते हैं ताकि, आपको आगे दिक्कत न हो
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको बैंक अधिकारी जानकारी देते हैं
- फिर आपको अपना आधार कार्ड देना होता है
- इसके साथ ही आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी बैंक अधिकारी को देनी होती है
- अब बैंक अधिकारी आपका आवेदन करता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़े प्लान के बारे में बताते हैं
- इसमें 1 हजार रुपये का, 2 हजार, 3 हजार और 5 हजार रुपये की महीने वाला पेंशन प्लान होता है
- आप इनमें से कोई भी एक प्लान चुन सकते हैं और इसी हिसाब से आपको 60 साल के बाद पेंशन मिलती है
- आखिर में बैंक अधिकारी आपके अकाउंट को योजना से लिंक करता है और हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम के पैसे कट जाते हैं।