किचन में खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं, भाप और तेल की चिकनाई धीरे-धीरे चिमनी के अंदर जमा होने लगती है। शुरुआत में चिमनी ठीक काम करती रहती है, लेकिन समय के साथ उसके फिल्टर पर ग्रीस की परत बन सकती है। इसके बाद कई लोगों को शिकायत होने लगती है कि चिमनी पहले की तरह धुआं बाहर नहीं खींच रही या किचन में बदबू बनी रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किचन चिमनी की सफाई कितने दिन में करनी चाहिए? इसका एक ही जवाब हर घर के लिए तय नहीं है। चिमनी कितनी जल्दी गंदी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि घर में रोज कितना खाना बनता है, कितनी बार डीप फ्राइंग होती है और आपकी चिमनी में किस तरह का फिल्टर लगा है। तो आइए जानते हैं।
किचन चिमनी कब साफ करनी चाहिए? देर की तो कम हो सकता है सक्शन, जानें सही समय
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:20 PM IST
सार
Kitchen Chimney: किचन चिमनी तेल, धुएं और चिकनाई को बाहर निकालने में मदद करती है, लेकिन समय के साथ इसके फिल्टर में ग्रीस जमा होने लगती है। सफाई न करने पर सक्शन कम हो सकता है, बदबू और धुआं बढ़ सकता है और चिमनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन