Business Idea: वर्तमान समय में हर कोई जल्द से जल्द अमीर बनना चाहता है। इसके लिए लोग कई नए-नए तरीके अपनाते हैं। कई लोग बिजनेस शुरू करते हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है। हालांकि कुछ ऐसे बिजनेस हैं, जिनमें घाटा होने की संभावना कम होती है। अगर आप भी किसी बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको एक शानदार आइडिया बताते हैं।
Business Idea: इस बिजनेस से हर महीने होगी बंपर कमाई, मदद देती है सरकार, जानिए कैसे करें शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदद करती है सरकार
प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के तहत सरकार इस व्यापार को शुरू करने में मदद करती है। प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम में दी जानकारी के मुताबिक, टोमेटो सॉस का व्यापार की शुरआत करने के लिए कुल 7.82 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आपको इसमें अपने पास से सिर्फ 1.95 लाख रुपये खर्च करने होंगे। बाकी पैसा आप मुद्रा लोन स्कीम के तहत लोन लेकर इकट्ठा कर सकते हैं।
किन-किन चीजों की होगी जरूरत
इस व्यापार को शुरू करने में हर तरह की मशीनरी और उपकरण के लिए दो लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। टमाटर, रॉ मेटेरियल, इंग्रेडिएंट, कामगारों की सैलरी, पैंकिंग, टेलीफोन, किराया आदि पर 5.82 लाख रुपये का खर्च आएगा। मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक से आपको इस बिजनेस के लिए आसानी से लोन मिल सकता है।
PM Kisan Yojana: इन 81 हजार से ज्यादा किसानों की बढ़ी मुसीबत, कहीं आप तो नहीं सूची में, यहां करें चेक
कैसे बनाया जाता है टमाटर सॉस
टमाटर सॉस को बनाने के लिए यूनिट लगाना होगा, जिसके लिए आपको अधिक जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी। टमाटर सॉस बनाने के लिए प्रक्रिया भी ज्यादा कठिन नहीं है। सबसे पहले आपको कच्चे और पके टमाटर के छोटे-छोट टुकड़े करने होंगे, फिर इसके बाद स्टीम केटल में उबालना होगा। इसके बाद उबले टमाटर के पल्प बनाकर बीज और फाइबर को अलग कर लिया है। इसमें अदरक, लहसुन, लौंग, कालीमिर्च, नमक, चीनी, वीनेगर आदि को मिला लिया जाता है। सॉस लंबे समय तक खराब न हो इसके लिए इसमें प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाया जाता है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों से पैसे वापस ले रही है सरकार, जानिए क्या है वजह
प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिजनेस से सालाना 28.80 लाख रुपये कमाई हो सकती है। इसमें 24.22 लाख का सालाना खर्च आ सकता है। कमाई में खर्च घटाने के बाद बिजनेस करने वाले को 4.58 लाख रुपये की बचत होगी। इतना आपको सालाना फायदा होगा। इस बिजनेस से आप हर महीने 40 हजार रुपये कमा सकते हैं।