फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: एसी-3 टियर में करते हैं यात्रा, तो जरूर जान लें कितने वजन तक ले जा सकते हैं सामान

Sat, 12 Apr 2025 02:51 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 12 Apr 2025 02:51 PM IST
सार

अक्सर लोग यात्रा के समय अपने साथ में कुछ सामान भी लेकर चलते हैं। बता दें कि इन सामान के वजन सीमा को लेकर कुछ सख्त नियम हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
How much luggage can you carry with you while traveling by train know in hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Luggage Rules: भारतीय रेल हर दिन लाखों लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। ट्रेन में यात्रा करते समय हम सब के साथ कुछ सामान भी होता है। बहुत से लोग तो बहुत ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं। मगर आपको बता दें कि ट्रेन में यात्रा करते समय सामान की वजन सीमा को लेकर सख्त नियम हैं। रेलवे के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि यात्री निर्धारित वजन सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करते हैं, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यह नियम यात्रियों को सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ट्रेनों में भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। इतना ही नहीं जनरल, स्लीपर, एसी-3 टियर, एसी-2 टियर और एसी फर्स्ट क्लास का अलग-अलग किराया है। 



बता दें कि रेलवे के दिशानिर्देशों के अनुसार कुछ वस्तुएं, जैसे ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक, और खतरनाक सामग्री, ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अब अगर वजन सीमा से अधिक सामान अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो लगेज वैन बुक करानी होती है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर यात्री को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में प्रत्येक श्रेणी के सामान का वजन सीमा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How much luggage can you carry with you while traveling by train know in hindi
एसी फर्स्ट क्लास में ले जा सकते हैं इतना वजन - फोटो : AdobeStock
रेलवे के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी के टिकट धारक को एक निश्चित मात्रा में सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है। इन नियमों का पालन न करने पर यात्रियों को जुर्माना देना पड़ सकता है।
  • यदि कोई यात्री एसी फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहा है, तो वह अधिकतम 70 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जा सकता है। यह सीमा इस श्रेणी की प्रीमियम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है। 
How much luggage can you carry with you while traveling by train know in hindi
एसी 2-टियर में ले जा सकते हैं इतना वजन - फोटो : AdobeStock
  • वहीं, एसी 2-टियर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सामान की मुफ्त सीमा 50 किलोग्राम है। यह उन यात्रियों के लिए पर्याप्त है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How much luggage can you carry with you while traveling by train know in hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 40 किलोग्राम तक का सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है। ये दोनों श्रेणियां मध्यम वर्ग के यात्रियों के बीच लोकप्रिय हैं, और यह सीमा उनकी आवश्यकताओं को पूरा करती है।
विज्ञापन
How much luggage can you carry with you while traveling by train know in hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • दूसरी ओर, सेकंड सिटिंग या जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सामान की सीमा 35 किलोग्राम निर्धारित की गई है। यह श्रेणी आमतौर पर छोटी दूरी की यात्राओं के लिए उपयोग की जाती है, इसलिए सामान की वजन सीमा उचित मानी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed