जून का महीना चल रहा है। देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी में कई घरों में पंखे और कूलर भी काम नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। इससे आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली का बिल भरने में ही चला जाता है। कई बार लोग एसी होते हुए भी बिजली की बचत करने के लिए उसका उपयोग नहीं करते हैं। वहीं देश में कई लोग महंगे बिजली बिल से राहत पाने के लिए अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। वही अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल के जरिए एसी को चलाया जा सकता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
AC: 1.5 टन का एसी चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की होती है जरूरत? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:08 PM IST
सार
देश में कई लोग महंगे बिजली बिल से राहत पाने के लिए अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। वही अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल के जरिए एसी को चलाया जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन