फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMEI Number: क्या IMEI नंबर से खोजा जा सकता है चोरी हुआ स्मार्टफोन?

Sun, 12 Mar 2023 02:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number Know Facts
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number - फोटो : Istock

How Can Stolen Phone Be Tracked by Using IMEI Number: आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। वर्तमान समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुके हैं। इनके बगैर हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन के चोरी होने की कई घटनाएं रोजाना सामने निकलकर आती रहती हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या IMEI नंबर से चोरी हुए स्मार्टफोन के बारे में पता लगाया जा सकता है? 

क्या होता है IMEI नंबर?

IMEI नंबर से तात्पर्य इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी से है। यह संख्या 15 अंकों की होती है। IMEI नंबर स्मार्टफोन की वर्तमान स्थिति को बताता है। आप अपने स्मार्टफोन में *#06# डायल करके अपने मोबाइल फोन के IMEI नंबर के बारे में पता कर सकते हैं। हमारा सवाल था कि क्या IMEI नंबर के जरिए चोरी हुए स्मार्टफोन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं - 

How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number Know Facts
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number - फोटो : istock

अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो गया है। इस स्थिति में आपको पुलिस स्टेशन में जाकर चोरी हुए मोबाइल फोन की कंप्लेन दर्ज करानी चाहिए। शिकायत दर्ज कराते समय पुलिस आपसे स्मार्टफोन का IMEI नंबर मांगती है। 

How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number Know Facts
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number - फोटो : istock

पुलिस आपके चोरी हुए स्मार्टफोन को IMEI नंबर के जरिए ही ट्रैक करती है। आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि स्मार्टफोन को खरीदने के बाद उसके IMEI नंबर को किसी सुरक्षित जगह पर नोट करके रख लेना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: नहीं मिली है 13वीं किस्त, तो करें ये काम, तुरंत खाते में आएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number Know Facts
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number - फोटो : istock

इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर आपको ऐसे कई एप मिल जाएंगे, जो इस बात का दावा करते हैं कि वह आपके स्मार्टफोन की लोकेशन IMEI नंबर की मदद से बता सकते हैं। 

विज्ञापन
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number Know Facts
How To Track Lost Smartphone by Using IMEI Number - फोटो : istock

अमर उजाला इस बात की गारंटी नहीं देता है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एप वाकई IMEI नंबर के जरिए खोए हुए स्मार्टफोन की जानकारी दे सकते हैं। चौथी स्लाइड में बताई गई डिटेल गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एप द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर साझा की गई है।

जानना जरूरी: बाजार में बिक रहा मिलावटी आटा, ऐसे करें असली और नकली आटे में पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed