{"_id":"69a6628e8fdaaaf9f3053108","slug":"holi-special-cleaning-tips-holi-par-curtain-se-daag-hatane-ke-nuskhe-2026-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Cleaning Tips: घर के पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? इन नुस्खों से पक्का रंग भी चुटकियों में होगा साफ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi Cleaning Tips: घर के पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? इन नुस्खों से पक्का रंग भी चुटकियों में होगा साफ
Wed, 04 Mar 2026 08:00 AM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:00 AM IST
सार
Holi Special Cleaning Tips: होली खेलते समय अगर आपके घर पर लगे महंगे पर्दों पर रंग का दाग लग गया है तो ये लेख आपके का काम का है। यहां हम आपको इन दागों को हटाने का सही तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : Adobe stock
How To Remove Color From Curtains: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन यही रंग कभी-कभी घर के महंगे पर्दों और कपड़ों पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं। खासकर हल्के रंग या सिल्क, कॉटन और शेडेड पर्दों पर लगे रंग आसानी से नहीं निकलते, जिससे घर की सजावट प्रभावित हो सकती है।
Trending Videos
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ठंडे पानी में भिगोएं
- जब पर्दों पर रंग लग जाए, तो तुरंत उन्हें ठंडे पानी में 15–20 मिनट के लिए भिगो दें।
- यह रंग को गाढ़ा होने से रोकता है और दाग हल्का हो जाता है।
- गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे रंग और पक्का हो सकता है।
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : Freeepik.com
बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण
- दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और नींबू का रस डालें।
- हल्के हाथ से रगड़ें और फिर सामान्य तरीके से धो लें।
- यह प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और रंग को हटाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : Adobe stock
सिरका का इस्तेमाल
- एक बाल्टी पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाकर पर्दों को भिगो दें।
- 10–15 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़कर धो लें।
- यह दाग और रंग को कम करने में प्रभावी है और फैब्रिक को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
पर्दों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : Adobe stock
माइल्ड डिटर्जेंट से प्री-वॉश
- तेज रसायन वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें।
- हल्के डिटर्जेंट से पहले दाग वाली जगह को हाथ से साफ करें।
- इसके बाद सामान्य तरीके से धोएं।
- यह विशेष रूप से कॉटन और सिंथेटिक पर्दों के लिए उपयुक्त है।