फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Fasal Bima Yojana: सरकार दे रही है किसानों को मुआवजा, फसल बर्बाद होने पर ऐसे ले सकते हैं लाभ

Tue, 26 Jul 2022 05:31 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Jul 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Govt Gives Compensation for Crop Loss Know How to Apply Online for PM Fasal Bima Yojana All Details
फसल बीमा योजना के तहत फसल बर्बाद होने पर ऐसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : iStock

PM Fasal Bima Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों, जरूरतमंदों और गरीबों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है फसल बीमा योजना। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मौसम की मार के चलते बर्बाद हुई फसलों का मुवावजा देती है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लेकर प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल की भरपाई कर सकें और कर्ज से बच सकें। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। कई शहरों में मानसून ने दस्तक भी दे दी है। कहीं बाढ़ तो कहीं अधिक बारिश की वजह से लाखों किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। ऐसे में यदि आप भी मौसम की मार झेल रहे हैं, तो सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं कि क्या है फसल बिमा योजना और इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। ये रही पूरी प्रक्रिया...  

Govt Gives Compensation for Crop Loss Know How to Apply Online for PM Fasal Bima Yojana All Details
फसल बीमा योजना के तहत फसल बर्बाद होने पर ऐसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : istock

क्या है फसल बिमा योजना ?
इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है, जिसमें फसल खराब होने या उसे नुकसान पहुंचने पर बीमा कवर मिलता है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा 2016 में लागू किया गया था।  

Govt Gives Compensation for Crop Loss Know How to Apply Online for PM Fasal Bima Yojana All Details
फसल बीमा योजना के तहत फसल बर्बाद होने पर ऐसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : अमर उजाला

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • खेती योग्य जमीन का दस्तावेज
  • भूमि कब्जा प्रमाण-पत्र/भूमि का मालिकाना के दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी 
  • फसल बुआई प्रमाण-पत्र
  • बंटाईदार किसानों या किराए पर ली गई जमीन पर भी बीमा की सुविधा है। ऐसे लोगों के लिए भूमि मालिक के साथ समझौता, किराया या पट्टा दस्तावेज की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Gives Compensation for Crop Loss Know How to Apply Online for PM Fasal Bima Yojana All Details
फसल बीमा योजना के तहत फसल बर्बाद होने पर ऐसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

फसल बीमा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाना होगा। फिर यहां पर 'किसान कॉर्नर' पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
Govt Gives Compensation for Crop Loss Know How to Apply Online for PM Fasal Bima Yojana All Details
फसल बीमा योजना के तहत फसल बर्बाद होने पर ऐसे ले सकते हैं लाभ - फोटो : iStock

इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। यदि आपका यहां खाता नहीं है तो अतिथि किसान के रूप में आप यहां लॉगिन कर सकते हैं। फिर सभी जरूरी दस्तावेज नाम, आयु, राज्य और पता आदि दर्ज करें। आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed