Google Chrome Alert: इंटरनेट के आ जाने से हमारे कई काम मिनटों में और घर बैठे ही हो जाते हैं। पहले की तरह अब लोगों को हर काम के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता है, क्योंकि शॉपिंग, फूड, कोई बिल भरना हो, किसी जॉब का फॉर्म भरना हो, ऑनलाइन बैंकिंग आदि जैसे ही नाजाने कितने काम एक क्लिक में घर से ही हो जाते हैं। इसके लिए जहां लोग मोबाइल पर कई तरह के एप का इस्तेमाल करते हैं, तो दूसरी तरफ डेस्कटॉप यानी कंप्यूटर या लैपटॉप पर लोग गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप गूगल ब्राउजर यूजर हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसको लेकर एक अलर्ट है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...
{"_id":"6331955949c1ae22634e582a","slug":"google-chrome-alert-things-to-consider-while-using-chrome-otherwise-may-bank-empty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chrome Alert: अगर आप भी करते हैं गूगल क्रोम का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Chrome Alert: अगर आप भी करते हैं गूगल क्रोम का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Tue, 27 Sep 2022 08:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Amar Ujala (Prakash Chand Joshi)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
ये है वो अलर्ट
- दरअसल, पिछले दिनों इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तरफ से डेस्कटॉप के लिए गूगल क्रोम में कई कमजोरियां बताई गई थी। ये टीम आईटी मंत्रालय के तहत आती है। टीम की तरफ से कहा गया था कि हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाते हुए यूजर के कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं।
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : iStock
- हैकर्स द्वारा लोगों के सिस्टम पर क्राफ्टेड रिक्वेस्ट भेजकर इससे अटैकर्स आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं। इसलिए बेहद जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना ये जालसाज आपका कंप्यूटर हैक करके आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, और खुद को सुरक्षित करना चाहते हैं। तो आपको अपने इस ब्राउजर को अपडेट करना चाहिए। अपडेट आते ही इसे अपडेट जरूर करें।
विज्ञापन
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
दूसरी बात
- गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय ध्यान दें कि किसी भी फर्जी लिंक या अनजाने लिंक पर क्लिक या वेबसाइट पर विजिट न करें। साथ ही किसी भी वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी को सेव न करें।