भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में सोने और चांदी का अभूषणों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई लोग सोने को एक निवेश के रूप में भी देखते हैं। बीते कुछ सालों में सोने की कीमतें काफी बढ़ी हैं। अगर आज आप सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो खरीदने से पहले उनकी कीमतें जान लें। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमतों में 373 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50,451 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमत में 885 रुपये का एक रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। आज एक किलो चांदी की कीमत 64,476 रुपये है। रूस यूक्रेन के बीच बढ़ रहे तनाव का भी एक बड़ा असर सोने और चांदी की कीमतों में दिख रहा है। सोने और चांदी की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन