फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geyser Using Tips: क्या आप जानते हैं कितने घंटे चला सकते हैं गीजर? हादसे से बचने के लिए यहां जानें

Sat, 26 Oct 2024 03:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

सर्दी का मौसम आते ही लोगों को गर्म पानी चाहिए होता है। इसलिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप भी गीजर चलाते हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान देना होता है। वरना आपका गीजर ब्लास्ट तक कर सकता है।

विज्ञापन
Geyser Using Tips: How many hours can the geyser be using continuously
गीजर चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Geyser Using Tips in Hindi: मौसम करवट ले चुका है और अब गर्मी से हम लोग सर्दी की तरफ बढ़ रहे हैं। सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड होने लगी है और ऐसे ही धीरे-धीरे पूरी तरह से ठंड आ जाएगी। आमतौर पर लोग गर्मी से ज्यादा सर्दी के मौसम को काफी अच्छा मानते हैं, लेकिन इस मौसम में हमें कुछ चीजों की जरूरत होती है। जैसे, गर्म कपड़े और गर्म पानी। लोग गर्म पानी के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं। बर्तन धोने से लेकर नहाने के पानी तक के लिए गीजर की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप भी गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सुरक्षा का खास ध्यान रखना होता है। इसमें से एक है कि गीजर को कितने घंटे तक चलाया जा सकता है जिससे किसी हादसे से बचा जा सके। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Geyser Using Tips: How many hours can the geyser be using continuously
गीजर चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

लगातार कितने घंटे चला सकते हैं गीजर?

  • सबसे पहले ये जान लें कि गीजर को कितनी देर तक लगातार चलाया जा सकता है इस पर क्यों बात हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर गीजर को एक तय समय से ज्यादा चलाया जाता है तो ये फट सकता है जिससे कोई बड़ा हादसा तक हो सकता है। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि लगातार कितनी देर तक गीजर चलाया जा सकता है।
Geyser Using Tips: How many hours can the geyser be using continuously
गीजर चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
  • अब जानते हैं गीजर को लगातार कितनी देर तक चलाया जा सकता है। अगर आपके घर में एक अच्छी कंपनी का गीजर है, जो सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में हाई-क्वालिटी गीजर को लगातार आप 1-2 घंटे तक चला सकते हैं। जो गीजर 10 से 15 लीटर के होते हैं उन्हें आप आधे घंटे तक चला सकते हैं
  • जो गीजर बड़े होते हैं यानी 25 से 35 लीटर तक इन्हें आपको लगभग एक घंटे तक ही चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Geyser Using Tips: How many hours can the geyser be using continuously
गीजर चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे गीजर ले सकते हैं

  • आजकल जो गीजर बाजार में आ रहे हैं वे ऑटोमेटिक होते हैं जिनमें ऑटो कट-ऑफ का फीचर आता है। इसमें होता ये है कि जब पानी एक निश्चित तापमान पर जाकर गर्म हो जाता है तो गीजर अपने आप बंद हो जाता है। ऐसे में गीजर ओवरहीट नहीं होता और किसी दुर्घटना के होने से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Geyser Using Tips: How many hours can the geyser be using continuously
गीजर चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

ये तरीका अपना सकते हैं

  • अगर आपके घर पर पुराना गीजर है जिसमें ऑटो कट-ऑफ का फीचर नहीं है तो आप इसे ओवरहीटिंग से बचाने के लिए और किसी दुर्घटना से बचने के लिए आप लगभग एक घंटे से पहले ही या पानी के गर्म होते ही गीजर को बंद कर दें। इससे गीजर ठंडा हो जाता है और ठंडे होने के बाद आप इसका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed