Jyotirlinga Darshan Yatra 2026: रेल विभाग की तरफ से शिव भक्तों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे और आरसीटीसी की ओर से शुरू की गई भारत गौरव ट्रेन अब आपको 10 दिनों की विशेष धार्मिक यात्रा का अवसर दे रही है। यह यात्रा उन सभी के लिए है जो आध्यात्मिक अनुभव और धार्मिक दर्शन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इस यात्रा में आपको पूरी सुविधा, आराम और सुरक्षित सफर के साथ एक यादगार अनुभव मिलेगा।
{"_id":"698ebe069dfcb3fa140152ff","slug":"full-detail-package-date-timing-of-7-jyotirlinga-yatra-package-via-bharat-gaurav-train-in-hindi-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharat Gaurav Train: IRCTC लेकर आया 11 दिन का स्पेशल ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज, किराया भी है बेहद कम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bharat Gaurav Train: IRCTC लेकर आया 11 दिन का स्पेशल ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज, किराया भी है बेहद कम
Fri, 13 Feb 2026 11:51 AM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 AM IST
सार
Jyotirlinga Darshan Yatra 2026: आरसीटीसी की योजना न केवल धार्मिक यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि भारतीय रेलवे पर्यटन को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
IRCTC की इस ट्रेन से करें 11 दिनों की धार्मिक यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
IRCTC की इस ट्रेन से करें 11 दिनों की धार्मिक यात्रा
- फोटो : Adobe stock
इतने दिन का होगा सफर
- यात्रा का कोड SCZBG55 है और इसे सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा कहा जाता है।
- कुल 10 रातें और 11 दिन की ये यात्रा 14 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
- यात्रियों को सफर के दौरान आरक्षित स्टेशन पर चढ़ने और उतरने की सुविधा है।
- सिकंदराबाद, कमरेंडी, निजामाबाद जंक्शन, धर्माबाद, मुदखेड़ जंक्शन, हज़ूर साहिब नांदेड़ और पूर्णा जंक्शन शामिल हैं।
IRCTC की इस ट्रेन से करें 11 दिनों की धार्मिक यात्रा
- फोटो : Adobe stock
इन ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन
यात्रा के दौरान मुख्य स्थलों में उज्जैन का महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर, सोमनाथ का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, पुणे का भीमाशंकर, नासिक का त्र्यंबकेश्वर और औरंगाबाद का घृष्णेश्वर शामिल हैं।
यात्रा के दौरान मुख्य स्थलों में उज्जैन का महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर, सोमनाथ का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, पुणे का भीमाशंकर, नासिक का त्र्यंबकेश्वर और औरंगाबाद का घृष्णेश्वर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC की इस ट्रेन से करें 11 दिनों की धार्मिक यात्रा
- फोटो : पीटीआई
कितनी हैं सीटें ?
कुल सीटें 702 हैं, जिसमें सामान्य श्रेणी (SL) के लिए 160, थ्री एसी (3AC) के लिए 490 और टू एसी (2AC) के लिए 52 सीटें उपलब्ध हैं।
कुल सीटें 702 हैं, जिसमें सामान्य श्रेणी (SL) के लिए 160, थ्री एसी (3AC) के लिए 490 और टू एसी (2AC) के लिए 52 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
IRCTC की इस ट्रेन से करें 11 दिनों की धार्मिक यात्रा
- फोटो : amar ujala
किराया जान लें
- सामान्य श्रेणी में 17,600 रुपये, थ्री एसी में 26,700 रुपये और टू एसी में 34,600 रुपये तय किया गया है।
- 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए क्रमशः 16,300 रुपये, 25,200 रुपये और 32,800 रुपये शुल्क है।
- यदि कोई यात्री सिंगल बुकिंग करता है तो उसे अन्य यात्री के साथ शेयर करना होगा।
- भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे ने यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए 33 प्रतिशत तक की छूट दी है।
- यात्रियों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने शिव यात्रा के अनुभव को और भी विशेष बनाने का अवसर मिलता है।