फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Ration: खुशखबरी! अब 2028 तक मिलेगा मुफ्त राशन, चेक करें क्या आपको मिलेगा या नहीं

Fri, 11 Oct 2024 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Oct 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Free Ration New Date: Modi govt extended limit of free ration scheme
Free Ration: मुफ्त राशन किसे मिलता है? - फोटो : Amar Ujala

Free Ration Date Extended: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरह की योजनाएं भी चलती हैं, जैसे- सब्सिडी देना। पर इसके अलावा एक और योजना है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जिसमें केंद्र सरकार पात्र लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इस योजना में पात्र लोगों को गेहूं और चावल जैसी चीजें दी जाती हैं जो उन्हें सरकारी राशन की दुकान से मिलती है। इसी क्रम में अब राशन से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है जिसमें अगले 5 साल तक भारत सरकार लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाएगी, लेकिन क्या आपको इसका लाभ मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। मुफ्त राशन से जुड़ी बातों के बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Free Ration New Date: Modi govt extended limit of free ration scheme
Free Ration: मुफ्त राशन किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

अगले 5 साल मुफ्त राशन

  • भारत सरकार ने मुफ्त राशन को लेकर एक बड़ी सौगात दी है। इसके तहत जो मुफ्त राशन लोगों को दिया जा रहा है वो अगले 5 साल तक जारी रहेगा यानि वर्ष 2028 तक आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इसके लिए केंद्रीय केबिनेट ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेते हुए बताया कि पैष्टिक तत्वों से भरपूर चावल (फोर्टिफाइड चावल) की मुफ्त आपूर्ति को साल 2028 तक जारी रखा जाएगा। योजनाओं के तहत 17,082 करोड़ रुपये खर्चकर इसे साल 2028 तक जारी रखने का फैसला किया गया है।
Free Ration New Date: Modi govt extended limit of free ration scheme
Free Ration: मुफ्त राशन किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको मिलेगा लाभ?

  • भारत सरकार ने कोरोना काल में मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी, लेकिन इसका लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जो गरीबी रेखा या उससे नीचे अपना जीवन बसर करते हैं। इसके अलावा आपके पास राशन कार्ड होना भी अनिवार्य होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Free Ration New Date: Modi govt extended limit of free ration scheme
Free Ration: मुफ्त राशन किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • भूमिहीन कृषि मजदूर, सीमांत किसान, ग्रामीण कारीगर/शिल्पकार जैसे कुम्हार, चर्मकार
  • बुनकर, लोहार, बढ़ई, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग
  • कुली, रिक्शा चालक, फल और फूल विक्रेता, सपेरा, कूड़ा बीनने वाले, मोची और निराश्रित आदि लोग पात्र हैं।
विज्ञापन
Free Ration New Date: Modi govt extended limit of free ration scheme
Free Ration: मुफ्त राशन किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जो मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है इसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है। बशर्ते उस सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज हो। इसके लिए आपको राशन मिलने वाली तारीख को सरकारी राशन की दुकान पर जाना है और फिर आप मुफ्त राशन ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed