फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: अगर आपने भी की ये गलतियां तो खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, ऐसे बचें

Wed, 10 May 2023 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 May 2023 09:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud Alert for Bank Account Holders Follow These Bank Security Tips in Hindi
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

Online Transaction Alert: आज के समय में टेक्नोलॉजी आपकी और हमारी सोच से भी काफी आगे बढ़ चुकी है। उदाहरण के लिए अगर यूं कहा जाए कि लगभग हर एक काम अब आपके मोबाइल या लैपटॉप से हो जाते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? किसी को पैसे भेजने से लेकर शॉपिंग करने तक जैसे कई अन्य काम भी मोबाइल के जरिए ही हो जाते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से आप मिनटों में किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस बीच साइबर फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़े हैं। इसलिए आपको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, वरना आपको चपत तक लग सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fraud Alert for Bank Account Holders Follow These Bank Security Tips in Hindi
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

इन बातों को कभी न भूलें:-

पहली बात

  • ध्यान रहे कि किसी भी वेबसाइट या एप पर अपनी बैंकिंग जानकारी सेव न करें। दरअसल, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय ऐसा विकल्प आता है कि जिसमें आप अपनी बैंकिंग जानकारी को सेव कर सकते हैं, जिससे आपको दोबारा वो नहीं भरनी पड़ती है। पर सुरक्षा के लिहाज से ये सही नहीं है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
Fraud Alert for Bank Account Holders Follow These Bank Security Tips in Hindi
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : iStock

दूसरी बात

  • आप जब भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते होंगे, तो आपको इस दौरान हमेशा ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हर बार नया आता है। पासवर्ड के मुकाबले ये काफी सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Alert for Bank Account Holders Follow These Bank Security Tips in Hindi
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हमेशा खरीदारी अपने मोबाइल या सिस्टम से ही करें। कभी किसी दोस्त के मोबाइल, ऑफिस के कंप्यूटर या साइबर कैफे आदि से ये काम न करें क्योंकि हैकर्स इन सिस्टम को हैक करके आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए इससे बचें।
विज्ञापन
Fraud Alert for Bank Account Holders Follow These Bank Security Tips in Hindi
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

चौथी बात

  • अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- अपना डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी आदि कुछ भी किसी के साथ शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तब भी आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed