Fake App Alert: आजकल मोबाइल फोन के जरिए एक से एक काम मिनटों में हो जाते हैं। बिजली-पानी का बिल भरना हो, किसी को पैसे भेजने हो, घर बैठे खरीदारी करनी हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने अन्य काम आप मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन और वो एप होनी जरूरी है, जो काम आप करना चाहते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आजकल जालसाज फर्जी एप के जरिए आपकी गोपनीय जानकारी तक चुरा लेते हैं और उसके बाद आपके बैंक खाते से आपकी मेहनत की कमाई चुरा लेते हैं। इसलिए जब भी आप कोई एप डाउनलोड करें, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं और अगर इस तरह के एप आपके मोबाइल में पहले से हैं, तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"64be5e645f5d9f644c0f1a0e","slug":"fake-app-alert-how-to-safe-from-fake-mobile-app-2023-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर जानना जरूरी: इस तरह के एप चुरा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई, मोबाइल से तुरंत हटाना बेहतर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर जानना जरूरी: इस तरह के एप चुरा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई, मोबाइल से तुरंत हटाना बेहतर
Tue, 25 Jul 2023 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
फेक एप की पहचान कैसे करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेक एप की पहचान कैसे करें?
- फोटो : istock
एप के मामले में इन बातों का ध्यान रखें:-
नंबर 1
- अगर आपने अपने मोबाइल में कोई एप डाउनलोड की है और इसके बाद आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है, तो ऐसी एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर देना चाहिए क्योंकि ऐसी एप फेक हो सकती है। ये एप आपके पीठ पीछे आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने का काम करते हैं।
फेक एप की पहचान कैसे करें?
- फोटो : istock
नंबर 2
- जब भी कोई एप डाउनलोड करें, तो उसके नाम को जरूर चेक कर लें, क्योंकि जालसाज फर्जी एप को बिल्कुल असली एप की तरह तैयार करते हैं। पर अगर आप ध्यान से देखेंगे तो फेक एप में स्पेलिंग मिस्टेक होगी यानी एप के नाम की स्पेलिंग के अक्षरों में हेर-फेर होगा, जो एक बार में देखने में तो सही लगेगा। पर असल में ये गलत होगा। ऐसे एप को कभी डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक एप की पहचान कैसे करें?
- फोटो : iStock
नंबर 3
- आपको थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। खासतौर पर बैंकिंग एप। ध्यान दें कि ऑनलाइन बैंकिंग के लिए अपने बैंक के द्वारा जारी आधिकारिक एप का ही इस्तेमाल करें न कि किसी थर्ड पार्टी एप का। ये एप फेक हो सकते हैं और आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
फेक एप की पहचान कैसे करें?
- फोटो : istock
नंबर 4
- ध्यान दें कि कभी भी किसी अनजाने लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें, क्योंकि इन लिंक में वायरस हो सकता है जो आपके मोबाइल को हैक करके आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए हमेशा एप को प्ले स्टोर से जांच-परखकर ही इंस्टॉल करें।