फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: अपने पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं आप? आवेदन से पहले नियम जान लें

Sat, 21 Sep 2024 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
EPFO Rule: know how much money you can withdraw in a year in you pf account
पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PF Account Withdrawal Rule: भारत सरकार के अंतर्गत कई इकाई आती हैं जो अलग-अलग तरीकों से कार्य करती हैं। इसमें से एक है कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ। दरअसल, ये इकाई उन लोगों के लिए कार्य करती है जो नौकरीपेशा हैं। इसमें नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं जिसके बाद हर माह खाताधारक की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है और ईपीएफओ इस पर सालाना ब्याज भी देता है। वहीं, आप नौकरी के बीच में भी इस जमा पैसे को निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप अपने पीएफ खाते में से कितना पैसा निकाल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO Rule: know how much money you can withdraw in a year in you pf account
पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इतने पैसे निकाल सकते हैं, जानें नियम:-

50 प्रतिशत तक

  • अगर आपका भी पीएफ खाता है और आप अपनी नौकरी के बीच में पैसे निकालना चाहते हैं, तो आप कुछ कामों के लिए अपने खाते में मौजूद कुल राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। बस इसके लिए जरूरी होता है कि आपको नौकरी करते हुए 7 साल पूरे हो।
EPFO Rule: know how much money you can withdraw in a year in you pf account
पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

90 प्रतिशत तक

  • आपकी सैलरी से जितना पीएफ कटता है वो आपके पीएफ खाते में जमा होता है। ऐसे में अगर आपको घर खरीदना है तो इसके लिए आप अपने पीएफ खाते में जमा कुल राशि का 90 प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकते हैं। बस इसके लिए शर्त ये होती है कि आपको नौकरी करते हुए 5 साल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Rule: know how much money you can withdraw in a year in you pf account
पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

6 गुना तक

  • पीएफ खाते में जमा पैसे को वैसे तो नौकरी के बाद ही निकाल जाए तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन अगर आपको मेडिकल इमरजेंसी है तो भी आप ये पैसा निकाल सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने खाते में जमा किया गया पूरा पैसा और उस पर मिला ब्याज भी निकाल सकते हैं। साथ ही आप अपनी मासिक सैलरी का 6 गुना तक निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
EPFO Rule: know how much money you can withdraw in a year in you pf account
पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इन सबके अलावा ये भी जान लें कि आप अपने पीएफ खाते से पहले एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये तक का निकाल सकते थे, लेकिन पिछले कुछ समय पहले सरकार ने इस नियम को बदलते हुए अब इस लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। ऐसे में आप आपात स्थिति में अपने पीएफ खाते से इतने पैसे निकाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed