फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: ये हैं वे लोग जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, चेक करें क्या आपका बन पाएगा

Fri, 04 Jul 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jul 2025 08:08 AM IST
सार

Ayushman Card Kiska Nahi Ban Sakta: आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। जबकि, कई लोग ऐसे भी हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है।

विज्ञापन
eligibility criteria of ayushman card kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: भारत सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो उसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ, सब्सिडी या फिर कई अन्य तरह के लाभ देती है। ऐसा ही कुछ राज्य सरकारों की योजनाओं में भी होता है। बस जब भी किसी योजना में आवेदन करें तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या उस योजना के लिए पात्र है भी या नहीं हैं। जैसे, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की बात करें, तो इस योजना की भी अपनी पात्रता सूची है।



अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो जान लें कि इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, क्योंकि ये एक स्वास्थ्य योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और इसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनका ये आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। तो चलिए जानते हैं ये लोग कौन हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

eligibility criteria of ayushman card kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

स्टेप 1

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • इसके बाद आवेदनकर्ता की पात्रता चेक की जाती है
eligibility criteria of ayushman card kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर पात्र पाए जाने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं और इन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके बाद आप इसी आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
eligibility criteria of ayushman card kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Freepik.com

आयुष्मान कार्ड का लाभ

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड में आपको सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है यानी आप आयुष्मान कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
eligibility criteria of ayushman card kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
  • जो लोग टैक्स भरते हैं आदि।


नोट:- अगर आपको अपनी पात्रता चेक करनी है तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed