Waterlogging Damage Smart Hacks: आजकल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।
अच्छी बात यह है कि ज्यादातर आधुनिक ईवी को बारिश में चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है, लेकिन कई बार कुछ लापरवाहियां भारी नुकसान का कारण बन जाती हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि बरसात में कौन सी तीन गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे बैटरी खराब हो सकती है।
2 of 5
गहरे पानी में गाड़ी ले जाने से बचें
- फोटो : Adobe Stock
गहरे पानी में गाड़ी ले जाने से बचें
अगर सड़क पर बहुत ज्यादा पानी भरा है, तो वहां से इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर निकालने से बचें। अधिकांश कंपनियां अपनी गाड़ियों को बारिश के हिसाब से सुरक्षित बनाती हैं, लेकिन कई बार तय सीमा से ज्यादा गहरे पानी में वाहन ले जाने से इलेक्ट्रिकल सिस्टम और बैटरी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
3 of 5
बारिश के बाद गाड़ी की सफाई करें
- फोटो : Adobe Stock
बारिश के बाद गाड़ी की सफाई करें
अगर गाड़ी बारिश या कीचड़ से होकर गुजरी है, तो बाद में उसे साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे कीचड़, नमक और गंदगी हट जाती है, जो लंबे समय में धातु वाले हिस्सों पर असर डाल सकती है। अगर गाड़ी गहरे पानी में डूब गई हो या कोई चेतावनी दिखाई दे, तो तुरंत अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच कराएं।
4 of 5
चार्जिंग से पहले चार्जिंग पोर्ट जांच लें
- फोटो : AI
चार्जिंग से पहले चार्जिंग पोर्ट जांच लें
अगर बारिश में गाड़ी भीग गई है, तो चार्जिंग से पहले चार्जिंग पोर्ट और चार्जर प्लग को अच्छी तरह देख लें। अगर पोर्ट में पानी या हल्की नमी भी दिखाई दे, तो उसे सूखने दें। गीले चार्जिंग उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर कोई बारिश से आकर गीले चार्जिंग पोर्ट में ही गाड़ी चार्ज में लगा देता है तो बैटरी जलने की आशंका बढ़ जाती है। और ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में गाड़ी को ढकी हुई जगह पर ही चार्ज करें।
5 of 5
लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए
- फोटो : Adobe Stock
लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए
ईवी की नियमित सर्विस हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए शेड्यूल के अनुसार कराएं। समय-समय पर टायर, ब्रेक, चार्जिंग पोर्ट और बैटरी सिस्टम की जांच करवाते रहें। इससे आपकी इलेक्ट्रिक गाड़ी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी और अचानक खराब होने की संभावना भी कम हो जाती है।