Kitchen Chimney Cleaning Hacks: भारतीय रसोई में छौंक और तड़के के बिना खाना अधूरा माना जाता है, लेकिन इससे निकलने वाला धुआं अक्सर किचने के चिमनी को गंदा कर देता है। इससे चिमनी पर धीरे-धीरे एक बहुत ही जिद्दी और चिपचिपा तेल जमा हो जाता है। एक आम इंसान अक्सर इस गंदे काले ग्रीस को देखकर परेशान हो जाता है और समझ नहीं पाता कि इसे कैसे साफ किया जाए जिससे अच्छे से साफ हो जाए।
अगर चिमनी के फिल्टर को समय पर साफ न किया जाए, तो उसकी हवा खींचने की क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है और मोटर पर लोड बढ़ने से चिमनी खराब हो सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि रसोई में मौजूद चीजों को चमकाने का सबसे सस्ता तरीका क्या है।
2 of 5
कास्टिक सोडा का सबसे शक्तिशाली फॉर्मूला
- फोटो : AI
कास्टिक सोडा का सबसे शक्तिशाली फॉर्मूला
चिमनी के लोहे या स्टील वाले फिल्टर को बाहर निकालें और उसे एक बड़े प्लास्टिक के टब या सिंक में रख दें। अब फिल्टर के ऊपर दो से तीन चम्मच कास्टिक सोडा पाउडर छिड़कें और ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें। करीब 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, रासायनिक क्रिया के कारण पूरा जिद्दी तेल अपने आप पिघलकर पानी पर तैरने लगेगा।
3 of 5
बेकिंग सोडा और सिरके का घरेलू उपाय
- फोटो : AI
बेकिंग सोडा और सिरके का घरेलू उपाय
अगर आपके पास कास्टिक सोडा नहीं है, तो आप हर घर में मिलने वाले मीठे सोडे और सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। टब में गर्म पानी भरकर उसमें आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका मिलाएं। इस घोल में फिल्टर को 40 मिनट के लिए डुबोकर रखें, इसके बाद बर्तन धोने वाले साधारण स्क्रबर से हल्का रगड़ते ही पूरी गंदगी बिल्कुल गायब हो जाएगी।
4 of 5
डिशवॉश लिक्विड और नींबू का आसान तरीका
- फोटो : Adobe Stock
डिशवॉश लिक्विड और नींबू का आसान तरीका
कम चिपचिपे फिल्टर के लिए यह नुस्खा बहुत ही कारगर और सुरक्षित है। फिल्टर पर अच्छी मात्रा में बर्तन साफ करने वाला लिक्विड जेल लगाएं और ऊपर से एक नींबू का रस निचोड़ दें। अब इसे उबलते हुए पानी में डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तेल की बॉन्डिंग को तोड़ देता है, जिससे फिल्टर बिल्कुल नए जैसा चमकने लगता है।
5 of 5
इन वजहों से जल्दी गंदा होता है चिमनी
- फोटो : freepik
इन वजहों से जल्दी गंदा होता है चिमनी
फिल्टर को पानी से बाहर निकालने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें और धूप में पूरी तरह सूखने के लिए रख दें। गीला फिल्टर कभी भी चिमनी के अंदर दोबारा न लगाएं, क्योंकि इससे शॉर्ट-सर्किट का खतरा रहता है। अपनी चिमनी को हमेशा सही रखने के लिए हर एक से दो महीने में इस सस्ते घरेलू तरीके से फिल्टर की सफाई जरूर करें इससे आपके चिमनी पर कम लोड पड़ेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा।