Diwali Chhath Puja Festival Special Train List 2023: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही दीपावली आने वाली है। उसके बाद छठ पूजा है। त्योहारी सीजन के समय भारतीय ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसी वजह से कई लोग काफी पहले ही अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विभिन्न रूटों पर जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ होती है। ऐसे में ट्रेन में कंफर्म सीट की बुकिंग करना काफी मुश्किल काम होता है। इस दौरान तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं होता। ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने के लिए कई दूसरे विकल्पों की तलाश करनी पड़ती है। त्योहारी सीजन में होने वाली इस भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशन ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ऐसे में त्योहार के समय यात्रा करने के लिए आप इन ट्रेनों में अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा टिकट, तो रेलवे चला रहा 283 स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए कई त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें नई दिल्ली, जम्मूतवी-बरौनी, अंबाला कैंट, फिरोजपुर कैंट आदि स्टेशनों से पटना जंक्शन, दानापुर, सहरसा से लेकर कई दूसरे स्टेशनों के लिए चलाई जाएंगी।
रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है कि दिवाली और छठ पूजा पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे 283 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है।
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 15वीं किस्त, सामने आया यह अपडेट
अलग-अलग रूटों पर चलने वाली ये ट्रेनें कुल 4480 फेरे लगाएंगी। इसमें सभी जोन्स के रूटों को शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आपको घर जाने के लिए ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है।
ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों में अपने टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
Puja, Diwali, Chhath के अवसर पर भारतीय रेल की विशेष सुविधा। pic.twitter.com/XhaAkQMn2q