फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: अगर दिल्ली में फोड़े पटाखे तो लग सकता है इतना जुर्माना या हो सकती है जेल, जानें नियम

Wed, 30 Oct 2024 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Oct 2024 09:55 AM IST
सार

हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व की अपनी अलग मान्यता है। इस दिन लोग खुशिया मनाते हैं और पटाखे भी जलाते हैं। ऐसे में दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों के मन में ये सवाल चलने लगा है कि क्या वो इस दिवाली पटाखे फोड़ पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन
Diwali 2024: crackers rules in delhi for diwali festival
दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह बैन। - फोटो : Amar Ujala

Crackers Rules For Diwali: भारत देश में दिवाली के पर्व की अलग ही रौनक देखते ही बनती है। चारों और रोशनी होती है दीये जलते हैं और लाइटिंग करते हैं। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती है। नए कपड़े पहनना, घरों को सजाना और पूरे विधि-विधान से पूजा करने के अलावा भी एक और काम है जिसे लोग करते हैं और वो है पटाखे जलाना। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक पटाखे जलाते हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां पटाखे जलाने को लेकर क्या नियम है ये आपको जरूर जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Diwali 2024: crackers rules in delhi for diwali festival
दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह बैन। - फोटो : Adobe Stock

क्या कहता है नियम?

  • अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी आप दिवाली के मौके पर पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे। दिल्ली सरकार की पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी की तरफ से दिल्ली में पटाखे फोड़ने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें साफ कहा गया है कि इस बार भी दिल्ली में पटाखे नहीं जला पाएंगे।
Diwali 2024: crackers rules in delhi for diwali festival
दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह बैन। - फोटो : Adobe Stock

गलती की तो दिक्कत में पड़ सकते हैं आप

  • दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से बैन है। ऐसे में अगर आप इस दिवाली या फिर 1 जनवरी 2025 के बीच कभी भी पटाखे फोड़ते हैं, तो ऐसे में आपके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है। इसमें आपके ऊपर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है या आपको 6 महीने की जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024: crackers rules in delhi for diwali festival
दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह बैन। - फोटो : Adobe Stock

इसलिए किया गया है बैन

  • अगर आप सोच रहे हैं कि पिछले कुछ सालों से दिल्ली में दिवाली आते ही पटाखे फोड़ने पर क्यों बैन लगा दिया जाता है? तो ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि दिवाली आने से पहले ही दिल्ली में वायु की गुणवत्ता काफी खराब स्तर पर पहुंच जाती है। ऐसे में अगर पटाखे जलाएं जाएंगे तो इससे हालात और खराब हो सकते हैं। इसलिए पिछले कुछ सालों से ये फैसला लिया जाने लगा है।
विज्ञापन
Diwali 2024: crackers rules in delhi for diwali festival
दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह बैन। - फोटो : Adobe Stock

ये है एक विकल्प

  • जैसा कि नियम के तहत आप दिल्ली में पटाखे नहीं जला सकते, लेकिन आपके पास एक विकल्प है और वो है ग्रीन पटाखों का। ग्रीन पटाखे कम शोर करते हैं और साथ ही बाकी पटाखों के मुकाबले इनसे कम प्रदूषण फैलता है। इसलिए आप इस दिवाली इन पटाखों को जला सकते हैं, लेकिन ये भी आप तय समय के भीतर यानी रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ही जला सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed