फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digital Currency: क्रिप्टो करेंसी से कितना अलग होगा डिजिटल रुपया? जानिए क्या होंगे इसके फायदे और नुकसान

Sat, 05 Feb 2022 03:31 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 05 Feb 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Difference between crypto currency and Digital Currency what will be its advantages and disadvantages know here
क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल करेंसी में अंतर - फोटो : iStock

एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े एलान किए। डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल करेंसी को लॉन्च करेगा। वित्त मंत्री के मुताबिक आरबीआई की तरफ से डिजिटल रुपया को जारी किया जाएगा। वैसे तो डिजिटल करेंसी का कॉन्सेप्ट नया नहीं है। दुनिया में पहले से ही बिटकॉइन समेत अन्य डिजिटल या वर्चुअल करेंसी की खरीद-फरोख्त हो रही है। लेकिन वित्त मंत्री की घोषणा के बाद डिजिटल रुपया को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। हर कोई ये जानना चाहता है कि डिजिटल रुपया क्या है, कैसे काम करेगा, इसके फायदे और नुकसान क्या होंगे? दरअसल, डिजिटल रुपया भी बिटकॉइन या अन्य वर्चुअल करेंसी की तरह ही होगा। बस इसे आरबीआई की ओर से जारी किया जाएगा। आइए आसान शब्दों में समझते हैं डिजिटल रुपया की कुछ अच्छी और बुरी बातें... 

Difference between crypto currency and Digital Currency what will be its advantages and disadvantages know here
क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल करेंसी में अंतर - फोटो : iStock
डिजिटल रुपया या करेंसी की अच्छी बातें 
  • डिजिटल रुपया को आरबीआई की तरफ से कानूनी मान्यता मिली होगी। 
  • ये रुपए का एक डिजिटल रूप होगा। 
  • इसे किसी भी करेंसी से एक्सचेंज किया जा सकता है।
  • डिजिटल रुपया लॉन्च होने के बाद भारत में बैठा व्यापारी आसानी से अमेरिका और यूरोप के व्यापारियों को डिजिटल डॉलर या डिजिटल पॉन्ड में पेमेंट कर सकता है। 
  • ये रियल टाइम पेमेंट होगा और ऐसे ट्रांजैक्शन में किसी इंटरमिडयरी की जरूरत नहीं होगी। 
Difference between crypto currency and Digital Currency what will be its advantages and disadvantages know here
क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल करेंसी में अंतर - फोटो : iStock
डिजिटल रुपया की बुरी बातें 
  • डिजिटल रुपया या करेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती टेक्नोलॉजी है। टेक्नोलॉजी के कारण फ्रॉड और स्कैम के मामले बढ़ सकते हैं। 
  • डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल के लिए पूरे देश में इंटरनेट की अच्छी स्पीड जरूरी है। 
  • हाई स्पीड इंटरनेट का इन्फ्रास्ट्रक्चर जब तक तैयार नहीं हो जाता है, डिजिटल करेंसी की सफलता की आशा नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Difference between crypto currency and Digital Currency what will be its advantages and disadvantages know here
क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल करेंसी में अंतर - फोटो : iStock
क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल करेंसी में अंतर
  • भारत की डिजिटल करेंसी ठीक पैसों की तरह ही होगी, जिसका कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही डिजिटल करेंसी को एक्सचेंज भी किया जा सकेगा। जबकि क्रिप्टो करेंसी में ऐसा नहीं होता। 
विज्ञापन
Difference between crypto currency and Digital Currency what will be its advantages and disadvantages know here
क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल करेंसी में अंतर - फोटो : iStock
  • इसके अलावा डिजिटल रुपया का इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकेंगे। जिस तरह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन पेमेंट कहीं भी एक्सेप्ट किए जाते हैं ठीक उसी तरह डिजिटल रुपया भी हर जगह मान्य होंगे। लेकिन आप एक क्रिप्टो लेकर किराने की दुकान पर आटा या चावल खरीदने जाएंगे तो शायद आपको वहां से निराश होकर खाली हाथ ही लौटना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed