Difference Between 24K 22K and 18K Gold: हमारे देश में त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी की जाती है। यह हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। धनतेरस, दिवाली, शादी या किसी शुभ मुहुर्त पर लोग अक्सर सोने की खरीदारी करते हैं। धनतेरस से ही दिवाली महापर्व की शुरुआत हो जाती है। इस साल 18 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना गया है।
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन सोना खरीदने से पहले जरूर जान लें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड में क्या होता है अंतर?
Difference Between 24K 22K and 18K Gold: अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको 24, 22 और 18 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है? इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सोने की शुद्धता की जांच कैरेट में की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 कैरेट का सोना
- 24 कैरेट का सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है। इसमें कोई मिलावट नहीं होती है।
- 24 कैरेट सोने को 99.99 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है।
- इसका रंग गहरा पीला और चमकदार होता है।
- 24 कैरेट का सोना काफी नरम और लचीला होता है।
Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
- इस कारण 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने के लिए नहीं किया जाता है।
- 24 कैरेट सोना 99.99 प्रतिशत शुद्ध होता है इस कारण इसकी कीमत 22 या 18 कैरेट गोल्ड के मुकाबले ज्यादा होती है।
- यह गोल्ड ईंट या बार के रूप में मिलता है।
- 24 कैरेट गोल्ड की मदद से ज्वेलरी को नहीं बनाया जा सकता है।
- इस कारण ज्वेलरी बनाने के लिए इसमें कुछ मिलावट की जाती है।
22 कैरेट गोल्ड
- 22 कैरेट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध होता है।
- इस कारण इसको 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
- 22 कैरेट गोल्ड में 8.33 फीसदी दूसरे धातुओं को मिलाया जाता है।
WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
18 कैरेट गोल्ड
- 18 कैरेट का सोना करीब 75 फीसदी शुद्ध होता है।
- 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल भी ज्वेलरी बनाने में किया जाता है।
- यह सोना 24 और 22 कैरेट सोने की तुलना में सस्ता होता है।
- यह ज्यादा टिकाऊ और कठोर होता है।
Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा