Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
Delhi Mumbai Expressway: गाड़ी चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे लें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसे से सबक
Delhi Mumbai Expressway Alert: अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जैसी घटना आपके साथ भी हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन गलतियों से लग सकती है कार में आग?
नंबर 1
- जब भी सफर पर जाएं तो ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी में सबकुछ सही हो
- किसी तरह की छोटी सी गलती कार में आग लगने का कारण बन सकती है
- कई लोग बिना मेकैनिक को गाड़ी दिखाएं सफर पर निकल जाते हैं
- सफर पर जाने से पहले गाड़ी की सर्विस जरूर करवाएं
नंबर 2
- सफर पर लोग जाते हैं, तो गाड़ी में मोबाइल चार्ज भी करते हैं
- पर ध्यान रहे कि गाड़ी बंद करके मोबाइल चार्ज करने से बचें
- पावर बैंक, लैपटॉप आदि जैसी चीजें चार्जिंग के दौरान ध्यान रखें
- कई लोग मोबाइल को गाड़ी में चार्ज लगाकर छोड़ देते हैं, जो आपको दिक्कत दे सकता है
नंबर 3
- अक्सर लोग कार में पानी की बोतल रखते हैं और कार को धूम में खड़ी कर देते हैं
- पानी की बोतल ट्रांसपेरेंट होती है और ये एक तरह से किसी लेंस की तरह काम करती है
- सूरज की रोशनी पानी की बोतल से होकर गुजरती है, जिससे गर्मी पैदा होती है
- ये गर्मी काफी अधिक होती है जिससे सीट, कार में रखे किसी कपड़े या सीट में आग लग सकती है
- इसलिए ऐसी गलती करने से बचें
नंबर 4
- इंजन ओवरहीटिंग होना भी आग लगने का एक कारण हो सकता है
- कूलेंट की कमी या रेडिएटर खराब होने से इंजन ज्यादा गर्म हो जाता है
- इससे आग लग सकती है
- इसलिए इस बात का ध्यान रखें