Credit Card Alert: अपनी आजीविका चलाने के लिए हर किसी को कमाई करनी पड़ती है, क्योंकि आज के दौर में ये जरूरी है। वहीं, लोग अपने पैसे को बैंक में रखते हैं, ताकि जरूरत के समय पैसे निकाल सके और बैंक आपके पैसों पर ब्याज भी देता है। वहीं, आज के समय में क्रेडिट कार्ड बनवाना भी लोग पसंद करते हैं। जरूरत के समय के लिए क्रेडिट कार्ड आपकी काफी मदद कर सकता है, लेकिन अगर आपके पास ये है तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है। जैसे- कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड का पूरा बैलेंस इस्तेमाल कर लेते हैं। पर ऐसा करने से आपके सिबिल स्कोर पर तो बुरा असर पड़ ही सकता है। साथ ही कई और दिक्कतें भी आपको हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6458a4a3cfaa0cd326039c48","slug":"credit-card-tips-disadvantages-of-keeping-credit-card-balance-zero-2023-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: क्या आपके क्रेडिट कार्ड का बैलेंस भी है जीरो? तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: क्या आपके क्रेडिट कार्ड का बैलेंस भी है जीरो? तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकती है दिक्कत
Mon, 08 May 2023 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 May 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : iStock
- दरअसल, अगर आप एक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट एक साथ खत्म न करें। उदाहरण के लिए अगर लिमिट 80 हजार रुपये है, तो आप पूरा खर्च करने से बचें।
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
ये हैं कारण
पहला कारण
- जो लोग अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं, उन्हें बैंक की नजर में काफी खर्चीला समझा जाता है। यही नहीं, कई बार तो जीरो बैलेंस की वजह से कार्डधारक के लिए समझा जाता है कि वो आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में आगे लोन मिलने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
दूसरा कारण
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट जीरो होने पर आपको पेमेंट भी करना होता है और अगर आप पेमेंट नहीं कर पाते हैं, तो आप पर फाइन लगता है। साथ ही आपको बैंक की तरफ से पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। वहीं, इसका असर आपके सिबिल स्कोर पर भी पड़ता है। कोशिश करें कि 30 प्रतिशत लिमिट आपके क्रेडिट कार्ड में हमेशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : iStock
तीसरा कारण
- अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का पूरा बैलेंस खाली कर देते हैं और फिर उसे भर भी नहीं पाते हैं, तो ऐसे में आप दूसरे बैंक का क्रेडिट कार्ड नहीं बनवा सकते हैं, क्योंकि आपका सिबिल स्कोर कम होने लगता है। साथ ही आपके कार्ड में लिमिट न होने की वजह से भी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।