Credit Card Tips In Hindi: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में काफी बड़ी संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लोग पहले क्रेडिट कार्ड से खर्च करते हैं और फिर इसका बिल भरते हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है और ये लगातार बढ़ भी रहा है। अगर आपके पास पैसे नहीं है तो आप क्रेडिट कार्ड से कोई भी सामान खरीद सकते हैं और फिर उस पैसे को ईएमआई बनाकर भी चुका सकते हैं यानी एक साथ सारे पैसे नहीं भरने होते हैं, लेकिन इन सबसे अलग दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी कारणवश क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं।
{"_id":"67c9786b5363edb91b0dcf81","slug":"credit-card-tips-according-to-rbi-guidelines-if-you-have-not-paid-bill-bank-can-not-threaten-customer-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात अधिकारों की: क्रेडिट कार्ड का बिल है बकाया तो भी आपको नहीं धमका सकते बैंक वाले, यहां जानें काम की बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात अधिकारों की: क्रेडिट कार्ड का बिल है बकाया तो भी आपको नहीं धमका सकते बैंक वाले, यहां जानें काम की बात
Thu, 06 Mar 2025 08:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 06 Mar 2025 08:13 PM IST
सार
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है ताकि, आपको भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती।
- फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने पर क्या होता है?
- अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल तय समय पर नहीं भर पाते हैं तो बैंक आप पर फाइन लगाता है, लेकिन अगर आप लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पा रहे हैं तो फिर बैंक आपके सिबिल स्कोर की रिपोर्ट कर सकता है जिससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती।
- फोटो : Adobe Stock
- सिबिल स्कोर खराब होने से आपको भविष्य में लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है
- अगर बैंक चाहे तो क्रेडिट कार्डधारक के खिलाफ कोर्ट भी जा सकता है जिसमें आपको कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती।
- फोटो : Adobe Stock
धमकाना बैंक का अधिकार नहीं
- अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं तो बैंक या बैंक के द्वारा भेजे गए रिकवरी एजेंट न आपके घर पर आकर आस-पड़ोस में आपकी बदनामी कर सकते हैं और न ही आपको धमका सकते हैं
- अगर कोई बैंक या उसके द्वारा भेजे गए लोग आपको शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान करते हैं तो ऐसे लोगों की शिकायत आप पुलिस में कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती।
- फोटो : Adobe Stock
क्या कर सकते हैं आप?
- अगर आप बिल नहीं भर पा रहे हैं तो कोशिश करें कि मिनिमम ड्यू भरते रहें
- अगर आप मिनिमम ड्यू भी नहीं भर पा रहे हैं तो आप बैंक में या बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करके बिल भरने के लिए समय मांग सकते हैं
- बिल ज्यादा होने पर आप किस्त बनवा सकते हैं
- अगर कोई विकल्प न हो तो आप सेटलमेंट की बात कर सकते हैं।