फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooler: अगर आप भी अपने घर में चला रहे हैं 2 से 3 कूलर, तो इस शानदार ट्रिक से करें बिजली की बचत

Fri, 02 Jun 2023 11:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Cooler Tips And Tricks: How To Save Electricity While Using 2 Or 3 Cooler
Cooler Tips And Tricks - फोटो : Istock

Cooler Tips And Tricks: गर्मियों का सीजन चल रहा है। हालांकि, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में रुक रुक कर होने वाली बारिश के कारण मौसम थोड़ा ठंडा जरूर होता है। वहीं बारिश रुकने के बाद गर्मी का सितम दोबारा बढ़ जाता है। ऐसे में इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग कर रहे हैं। कई बार गर्मी के सितम से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में दो से तीन कूलर का उपयोग करते हैं। हालांकि, दो से तीन कूलर का उपयोग करने पर हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली का बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। ऐसे में लोग बिजली की बचत करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी कुछ खास असर बिजली बिल पर नहीं देखने को मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर में 2 से 3 कूलर को चलाने के बाद भी बिजली की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

Cooler Tips And Tricks: How To Save Electricity While Using 2 Or 3 Cooler
Cooler Tips And Tricks - फोटो : Istock

गर्मी के सीजन में कूलर का उपयोग करते समय बिजली की खपत को कम करने का सबसे शानदार तरीका है कूलर को साफ रखना। कूलर में गंदगी के जमा होने से एयर फ्लो कम हो जाता है। 

Cooler Tips And Tricks: How To Save Electricity While Using 2 Or 3 Cooler
Cooler Tips And Tricks - फोटो : अमर उजाला

इससे कूलर की वर्किंग कैपिसिटी कम होने लगती है। कूलर का एयरफ्लो जब कम होता है। उस दौरान बिजली की जरूरत ज्यादा होती है। इस कारण कूलर काफी ज्यादा मात्रा में बिजली की खपत करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cooler Tips And Tricks: How To Save Electricity While Using 2 Or 3 Cooler
Cooler Tips And Tricks - फोटो : Istock

आपके घर में पानी किस तरह का है इसका भी असर कूलर पर पड़ता है। कठोर पानी मोटर की क्षमता को सीधे तौर पर प्रभावित करने का काम करता है। इस पानी का इस्तेमाल करने पर कूलर की खस में गंदगी भी जमने लगती है। 

विज्ञापन
Cooler Tips And Tricks: How To Save Electricity While Using 2 Or 3 Cooler
Cooler Tips And Tricks - फोटो : Istock

ऐसे में आपको ठंडा और असूत जल का ही इस्तेमाल कूलर चलाते समय करना चाहिए। इसके अलावा आपको कूलर को किसी खुली जगह पर रखकर चलाना चाहिए। बंद जगह कूलर का उपयोग करने पर कूलर को हवा ठंडा करने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed