Consumer Rights Is Giving Mobile Number at Mall Billing Counter: भले ही आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, लेकिन आज भी एक बड़ी तबका अपनी जरूरत का सामान खरीदने दुकान या मॉल जाता ही है। ऑनलाइन शॉपिंग के कई फायदे तो हैं जैसे, कहीं जाना नहीं पड़ता और सामान घर पर ही आ जाता है। पर आप जो चीज मंगा रहे हैं वो सही है या नहीं, ये तो पता तभी चल पाता है जब वो चीज आपके पास आ जाती है।
इसलिए अपनी पसंद की चीज खरीदने के लिए और सही क्वालिटी चुनने के लिए लोग मॉल से खरीदारी करते हैं। पर आज के समय में लगभग हर किसी को जल्दी रहती है, लेकिन जब हम बिलिंग काउंटर पर पहुंचते हैं तो हमसे कई तरह की जानकारी भी ली जाती है जिसमें से एक है हमारा मोबाइल नंबर, लेकिन क्या बिलिंग काउंटर पर बिल लेने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी है? क्या इसके बिना बिल नहीं मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर आपका क्या अधिकार है...
2 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों लिया जाता है मोबाइल नंबर?
- दरअसल, जब हम खरीदारी कर सामान की पेमेंट करने बिलिंग काउंटर पर जाते हैं तो यहां हमसे मोबाइल नंबर मांगा जाता है और कई लोग तो बिना कोई कारण जाने ही अपना नंबर बता भी देते हैं। वहीं, जो लोग पूछते हैं कि मोबाइल नंबर क्यों चाहिए तो इसके पीछे बिलिंग पर खड़ा व्यक्ति ये कारण देता है कि ये बिलिंग सिस्टम में एंट्री के लिए जरूरी होता है और कभी कोई ऑफर्स या कूपन कोड आदि आता है, तो आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है।
3 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या जरूरी है मोबाइल नंबर देना?
- अगर आप कहीं भी खरीदारी करने गए हैं और बिलिंग काउंटर पर आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है, तो जान लें कि अगर आप चाहें तो अपना मोबाइल नंबर दे सकते हैं और अगर आप नहीं चाहें तो आप नहीं भी दे सकते। कोई भी दुकानदार आपको इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता। अगर आपको ये नहीं पता था, तो ये आपके लिए जरूरी जानकारी हो सकती है।
4 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है उपभोक्ता अधिकार कानून?
- हर एक चीज का नियम बनाया गया है। जैसे, अगर उपभोक्ता अधिकार कानून की बात करें तो इसके तहत ये साफ है कि किसी भी ग्राहक से उसकी कोई भी निजी जानकारी जबरदस्ती नहीं ली जा सकती। अगर ग्राहक चाहता है तो वो अपना मोबाइल नंबर दे सकता है और अगर वो नहीं चाहता तो वो नहीं दे सकता।
5 of 5
क्या बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
बिना मोबाइल नंबर के ले सकते हैं बिल, न दे तो यहां करें शिकायत
- नियमों के तहत ग्राहक की ये मर्जी होती है कि वो बिलिंग काउंटर पर अपना मोबाइल नंबर दे या न दे। ऐसे में बिलिंग काउंटर से आपको बिना मोबाइल नंबर बताए भी बिल मिलना चाहिए। अगर कोई दुकानदार आपको मोबाइल नंबर देने के लिए बाध्य करता है तो आप उसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।