CNG Car Safety Tips: बीते कुछ वर्षों के अंदर भारत में CNG कारों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। CNG कारें पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ती, पर्यावरण के अनुकूल और कम प्रदूषण फैलाने वाली होती हैं। हालांकि, जब भी कोई ड्राइवर CNG स्टेशन पर अपनी गाड़ी में CNG भरवाने जाता है, तो वहां पर गाड़ी से उसे उतार दिया जाता है। इसके बाद कार में CNG को रिफिल किया जाता है। इस कारण कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर CNG भरवाते समय गाड़ी से उतरना क्यों जरूरी है?
CNG भरवाते समय कार से उतरने का नियम केवल औपचारिकता भर नहीं है, बल्कि यह आपकी सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं आखिर CNG भरवाते समय क्यों गाड़ी से उतरने के लिए कहा जाता है?
2 of 5
CNG Car Safety Tips
- फोटो : Freepik
हमारे देश में कई लोग अपनी गाड़ियों में बाहर के मैकेनिक से CNG किट को लगवाते हैं। गाड़ियां जिनमें बाहर का मैकेनिक CNG किट लगाता है उन गाड़ियों में सीएनजी भरने के नॉब कई बार पता नहीं चलता कहां पर है? ये नॉब पीछे बूट में हो सकता है।
जानना जरूरी: EPF PPF और GPF खाते में क्या होता है अंतर? जानिए यहां
3 of 5
CNG Car Safety Tips
- फोटो : Freepik
इसके अलावा ये बीच की सीट के नीचे भी हो सकता है। इस कारण CNG की रिफिलिंग के समय लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इस कारण लोगों को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी लोगों को कार से नीचे उतरने के लिए कहा जाता है।
Cyber Fraud: साइबर ठगों ने जालसाजी का निकाला नया तरीका, स्टूडेंट्स को इस तरह बना रहे स्कैम का शिकार
4 of 5
CNG Car Safety Tips
- फोटो : Freepik
CNG को काफी अधिक दबाव से भरा जाता है। टैंक रिफिलिंग के समय अगर ब्लास्ट या लीकेज जैसी समस्या आती है तो लोगों को बाहर होने से बचने का मौका मिल जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों से बाहर खड़े रहने के लिए कहा जाता है।
Republic Day 2026: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2026, इस आसान तरीके से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट बुक
5 of 5
CNG Car Safety Tips
- फोटो : Freepik
कई बार लोगों को सीएनजी की महक से दिक्कत हो सकती है। हालांकि, ये जहरीली नहीं होती है लेकिन गाड़ी में अगर सीएनजी लीकेज है तो लोगों को सिर दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण रिफिलिंग स्टेशन पर गाड़ी से बाहर खड़ा रहना सही रहता है।
IRCTC 8 दिन 9 रातों में घुमा देगा पूरा राजस्थान, कम बजट में देगा खाने-पीने रहने की सुविधाएं