Car Tips In Hindi: जब भी हम किसी ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं तो इसमें कई चीजों को फाइनल किया जाता है। जैसे, सबसे पहले तो चर्चा इस बात की होती है कि कहां घूमने जाया जाए और जब जगह तय हो जाती है तो फिर होटल से लेकर कितने दिनों तक के लिए जाया जाए, इस पर चर्चा होती है। वहीं, लोग अपनी कार से घूमना ज्यादा पसंद करते हैं।
{"_id":"67b47162f264256db500584f","slug":"car-tips-in-hindi-what-should-be-done-in-the-car-before-going-on-a-long-trip-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: लंबे सफर पर जाने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें, वरना रास्ते में उठानी पड़ सकती है तकलीफ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: लंबे सफर पर जाने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें, वरना रास्ते में उठानी पड़ सकती है तकलीफ
Tue, 18 Feb 2025 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : AdobeStock
इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-
नंबर 1
- अगर आप भी अपनी कार से किसी सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले तो अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवाना न भूलें। गाड़ी को मैकेनिक के पास लेकर जाएं और इसका इंजन ऑयल बदलवाएं और साथ ही इसकी सर्विस भी करवाएं। इससे आपको सफर में दिक्कत नहीं आती है और आपकी गाड़ी स्मूथ चलती है।
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- आप अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं और वो भी अपनी कार लेकर तो अपनी गाड़ी के पूरे कागज लेकर ही ट्रैवल करें। कार की पीओसी, ड्राइविंग लाइसेंस और बाकी दस्तावेज जरूर रखें। अगर आप दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी नहीं रख रहे हैं तो आप डिजिलॉकर में इन दस्तावेजों को रख सकते हैं, ताकि आपको रास्ते में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : Freepik
नंबर 3
- किसी भी सफर पर जाते समय आपको एक काम ये जरूर करना होता है कि अपनी कार में एक्स्ट्रा टायर जरूर रखें। रास्ते में अगर टायर पंचर होता है या फट जाता है आदि। ऐसे में दूसरा टायर आपके काम आ सकता है। इसके अलावा पंचर लगाने का सामान रख सकते हैं और हवा भरने वाला पंप भी रखना न भूलें।
विज्ञापन
कार में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : Freepik
नंबर 4
- लंबे सफर पर जा रहे हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए और वो ये कि अपनी कार में फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें। इसमें जरूरी दवाएं, ट्यूब, पेन किलर आदि रखना न भूलें। दुर्घटना की स्थिति में ये फर्स्ट एड बॉक्स आपके काम आ सकता है इसलिए इसे अपनी गाड़ी में जरूर रखें।