Emergency Braking Techniques: तेज रफ्तार में चलती कार के ब्रेक अचानक फेल हो जाना किसी भी चालक के किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यह अनुभव कई बार तो बेहद डरावना और कई दिनों मानसिक रुप से परेशान करने वाला हो सकता है। ऐसी स्थिति में घबराहट में गलत फैसला लेना जानलेवा भी साबित हो सकता है। अधिकांश लोग ब्रेक फेल होने पर घबराकर इंजन बंद कर देते हैं, जो एक बड़ी गलती है क्योंकि इससे स्टीयरिंग लॉक हो सकता है।
{"_id":"69c8f8676e2375f0ca073ac5","slug":"car-brake-fail-emergency-3-essential-steps-to-stop-your-vehicle-safely-and-avoid-accidents-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brake Fail: चलती कार का ब्रेक फेल होने पर तुरंत क्या करना चाहिए? इन टिप्स से सुरक्षित रोक सकते हैं गाड़ी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Brake Fail: चलती कार का ब्रेक फेल होने पर तुरंत क्या करना चाहिए? इन टिप्स से सुरक्षित रोक सकते हैं गाड़ी
Sun, 29 Mar 2026 03:31 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:31 PM IST
सार
What To Do if Car Brakes Fail: चलती गाड़ी का ब्रेक फेल होना किसी भी चालक के लिए काफी डरावना अनुभव हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ गलतियां तो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ऐसी स्थिति में कार को कैसे रोक सकते हैं?
विज्ञापन
कार का ब्रेक फेल होने पर कार रोकने के टिप्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का ब्रेक फेल होने पर न करें ये गलती
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 1: इंजन बंद न करें
- सबसे पहले खुद शांत रखने की कोशिश करें क्यों ठंडे दिमाग से ही आप सही निर्णय ले पाएंगे।
- अब लगातार ब्रेक पैडल को पंप (बार-बार दबाना) करते रहें, कभी-कभी दबाव वापस आ जाता है।
- ऐसी स्थिति में गलती से भी इंजन बंद करने की भूल न करें। इससे पावर स्टीयरिंग काम करना बंद कर देगा, जिससे आप गाड़ी को मोड़ नहीं पाएंगे।
- अपनी हेडलाइट्स चालू करें, हॉर्न बजाएं और हैजर्ड लाइट्स (इंडिकेटर) ऑन करें ताकि आसपास के अन्य वाहन चालक सतर्क हो जाएं।
कार का ब्रेक फेल होने पर ये सावधानी बरतें
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2: गियर कम करें और इंजन ब्रेकिंग का उपयोग करें
- गाड़ी की रफ्तार कम करने के लिए 'डाउनशिफ्टिंग' सबसे प्रभावी तरीका है।
- अगर गाड़ी मैनुअल में है, तो धीरे-धीरे गियर कम करें। सीधे पहले गियर में न आएं, वरना गाड़ी अनियंत्रित हो सकती है।
- ऑटोमैटिक कार में 'पैडल शिफ्टर्स' या 'मैनुअल मोड' का उपयोग कर गियर कम करें।
- पैर को एक्सीलरेटर से पूरी तरह हटा लें ताकि इंजन की अपनी इंजन ब्रेकिंग गाड़ी को धीमा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार का ब्रेक फेल होना
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3: हैंडब्रेक और सुरक्षित स्टॉप का चुनाव
- जब रफ्तार 30-40 किमी/घंटा तक आ जाए, तब अंतिम कदम उठाएं।
- हैंडब्रेक को धीरे-धीरे ऊपर खींचें। तेज रफ्तार में इसे झटके से खींचने पर पिछले पहिए लॉक होकर गाड़ी पलट सकती है।
- अगर जगह खाली है, तो गाड़ी को रेत, मिट्टी या कच्ची सड़क पर ले जाएं। डिवाइडर या रेलिंग से हल्का सटाकर घर्षण पैदा कर सकते हैं।
- गाड़ी रुकने के बाद उसे सड़क से किनारे करें और तुरंत मैकेनिक या रोडसाइड असिस्टेंस को कॉल करें।
विज्ञापन
कार में ब्रेक फोन होने पर क्या करें?
- फोटो : Freepik
कार का नियमित मेंटेनेंस इसिलिए जरूरी
- आज के समय में कारें पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं, सावधानी बरतने से सरल कोई विकल्प नहीं है।
- ब्रेक फेल होने जैसी घटनाओं से बचने के लिए समय-समय पर ब्रेक ऑयल का लेवल और ब्रेक पैड्स की घिसाई की चेक करें।
- अगर ब्रेक दबाते समय अजीब आवाज आए या पैडल ज्यादा नीचे जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें, ऐसी स्थिति में तुरंत मैकेनिक से ब्रेक चेक कराएं।