PM Kisan Samman Nidhi Yojana: वर्तमान समय में देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। हाल ही में भारत सरकार ने फरवरी महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर देश में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार में रहने वाले पति-पत्नी दोनों लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा 17वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन