फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buy Now Pay Later: क्या होता है 'बाय नाउ पे लेटर', कैसे आप बिना पैसे के इसके जरिए कर सकते हैं खरीदारी?

Tue, 21 Dec 2021 05:58 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 21 Dec 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Buy Now Pay Later what is bnpl payment method and how does it works
लोगों को खूब पसंद आ रहा 'बाय नाउ पे लेटर' का तरीका - फोटो : pixabay

मार्केट में आजकल कई सारी ई-कॉमर्स कंपनियां मौजूद हैं, जहां से आप ऑनलाइन खरीदारी करते होंगे। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन आजकल एक नए तरह से पेमेंट करने का तरीका चल गया है। ये ऑप्शन है बाय नाऊ और पे लेटर। इसके जरिए आपको कोई भी सामान पहले खरीदने और बाद में पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। भारत में पेमेंट का ये तरीका बहुत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। शॉपिंग के शौकीन लोग तेजी से इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में इसका चलन तेजी से बढ़ेगा। अगर आपने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो इसे लेकर आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे। ये विकल्प क्या है और इसके क्या फायदे हैं? ऐसे कई सवाल होंगे, आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब... 

Buy Now Pay Later what is bnpl payment method and how does it works
लोगों को खूब पसंद आ रहा 'बाय नाउ पे लेटर' का तरीका - फोटो : iStock

बाय नाउ पे लेटर के तहत ई-कॉमर्स कंपनियां खरीदारी के लिए कर्ज देती हैं। ये ऑप्शन खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है और उन्हें अचानक कोई सामान खरीदनी है। सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, आजकल ट्रेवल बुकिंग, फूड ऑर्डरिंग, राइड शेयरिंग पर भी बाय नाऊ पे लेटर का ऑप्शन मिलने लगा है।  

Buy Now Pay Later what is bnpl payment method and how does it works
लोगों को खूब पसंद आ रहा 'बाय नाउ पे लेटर' का तरीका - फोटो : Istock
क्या है इसकी खासियत 

इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप खरीदारी कर सकते हैं। बाय नाउ पे लेटर एक छोटी अवधि का कर्ज है और खरीदारी की तारीख से अगले 14 से 20 दिनों के अंदर आप भुगतान कर सकते हैं। वहीं समय पर भुगतान नहीं करने पर 24% तक आपको ब्याज देना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Buy Now Pay Later what is bnpl payment method and how does it works
लोगों को खूब पसंद आ रहा 'बाय नाउ पे लेटर' का तरीका - फोटो : Istock
कैसे काम करता है 'बाय नाउ पे लेटर'
  • इसका लाभ लेने के लिए बाय नाउ पे लेटर से जुड़े खुदरा विक्रेता से खरीदारी करें। इसके बाद बाय नाउ पे लेटर का विकल्प चुनें। 
  • कुल खरीद राशि का एक छोटा सा डाउन पेमेंट करें और शेष राशि ब्याज मुक्त EMI के तौर पर खाते से काटी जाएगी। 
  • ईएमआई का आप पैसा बैंक ट्रांसफर, चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या सीधा बैंक खाते से चुका सकते हैं। 
विज्ञापन
Buy Now Pay Later what is bnpl payment method and how does it works
लोगों को खूब पसंद आ रहा 'बाय नाउ पे लेटर' का तरीका - फोटो : iStock
कौन ले सकता है इसका लाभ
  • इसके लिए आपको भारत का निवासी होना चाहिए। आपको टियर 1 या टियर 2 शहर में रहना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।  
  • साथ ही आपके पास एक बैंक खाता और सभी केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed