New Year 2024 IRCTC Tirupati Balaji Tour Package: नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि नए साल के अवसर पर हम कहीं घूमने की योजना बनाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने की सोच रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी नए साल के अवसर पर आपको तिरुपति बालाजी घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। तिरुपति बालाजी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यहां पर स्थित वेंकेटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर को तिरुमाला पर्वत पर बनाया गया है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में नए साल के मौके पर आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
New Year 2024: नए साल पर IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज, मात्र 1930 रुपये में करा रहा तिरुपति बालाजी के दर्शन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन