फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी 10 लाख रुपये की कमाई

Tue, 22 Feb 2022 05:45 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 22 Feb 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Business Idea You can earn 10 lakh rupees every month by doing business of cardboard box know all details
कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस कर हर महीने कमा सकते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock

आज के युवा नौकरी से ज्यादा खुद के बिजनेस की ओर आकर्षित हैं। ऐसे में अगर आप भी एक बिजनेस प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसकी उपयोगिता और डिमांड के बारे में जरूर सोचना चाहिए। इस बिजनेस से आप गांव या शहर कहीं भी बंपर कमाई कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसमें नुकसान होने के भी कम चांस होता है। दरअसल, ये बिजनेस आइडिया कार्डबोर्ड बॉक्स बनाने के व्यवसाय के बारे में है। ऑनलाइन बिजनेस में कार्डबोर्ड बॉक्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जिसके चलते आजकल कार्डबोर्ड बॉक्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसके अलावा दुकानों, घरों की शिफ्टिंग, हर छोटे से बड़े सामान की पैकिंग के लिए इसकी जरूरत होती है। ऐसे में जानते हैं कि आप भी कैसे इसका बिजनेस कर सकते हैं। 

Business Idea You can earn 10 lakh rupees every month by doing business of cardboard box know all details
कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस कर हर महीने कमा सकते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock
  • कार्डबोर्ड यानी से मोटा कवर (गत्ता) जिल्दसाजी में काम आता है। इसका इस्तेमाल हेवी प्रोडक्ट को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए भी किया जाता है। इसे बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में सबसे ज्यादा जरूरी क्राफ्ट पेपर है, जिसकी कीमत करीब बाजार में करीब 40 रुपये प्रति किलो है। 
Business Idea You can earn 10 lakh rupees every month by doing business of cardboard box know all details
कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस कर हर महीने कमा सकते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock
  • आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए करीब 5000 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। आपको माल रखने के लिए गोदाम  चाहिए, साथ ही आपको इसके लिए प्लांट भी लगाना होगा। इसके लिए दो तरह की मशीनों की जरूरत होती है, जिसमें एक सेमी ऑटोमेटिक मशीन और दूसरी फुली ऑटोमेटिक मशीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Business Idea You can earn 10 lakh rupees every month by doing business of cardboard box know all details
कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस कर हर महीने कमा सकते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock
  • वहीं निवेश की बात करें तो आप इसे स्मॉल या लार्ज दोनो ही लेवल पर शुरू कर सकते हैं। बड़े लेवल पर शुरू करने के लिए आपको कम से कम 20 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसके लिए सेमी ऑटोमेटिक मशीन की जरूरत पड़ती है। वहीं, फुल ऑटोमेटिक मशीनों के जरिए ये बिजनेस शुरू करने पर आपको करीब 50 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Business Idea You can earn 10 lakh rupees every month by doing business of cardboard box know all details
कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस कर हर महीने कमा सकते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock
  • इन दिनों इन बॉक्स की डिमांड में बहुत बढ़ गई है, जिस वजह से इसमें प्रॉफिट मार्जिन काफी अधिक है। अगर इसे बेहतर तरीके से किया जाए हैं और अच्छे ग्राहक बनाए जाएं, तो इस बिजनेस से आप हर महीने 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed