Monsoon Electrical Safety Guide: मानसून के मौसम में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण सड़कों या घरों के आसपास बिजली के खंभे गिरना और तार टूटने की घटनाएं बेहद आम हो जाती हैं। ऐसे समय में थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे या करंट लगने का कारण बन सकती है।
जब भी आपके इलाके में ऐसा कोई हादसा हो, तो घबराने की बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए ताकि बिजली विभाग तुरंत उस लाइन की बिजली (पावर सप्लाई) काट सके। आइए लेख में जानते हैं कि ऐसी आपातकालीन स्थिति में आपको तुरंत क्या करना चाहिए और शिकायत कहां दर्ज कराएं।
2 of 5
टूटे हुए तार से तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं
- फोटो : Adobe Stock
टूटे हुए तार से तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं
अगर आपके सामने कोई बिजली का तार टूटकर गिरा है, तो उसके पास जाने की गलती बिल्कुल न करें। पानी से भरी सड़क पर करंट बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए कम से कम 30 फीट की दूरी बनाए रखें। इसके अलावा, आस-पास के लोगों और बच्चों को भी उस जगह पर जाने से तुरंत रोकें और वहां सुरक्षा के लिए कुछ ऐसी चीज लगा दें जिससे लोग घटनास्थल से दूर ही रुक जाएं।
3 of 5
नेशनल हेल्पलाइन और बिजली विभाग को फोन करें
- फोटो : Adobe Stock
नेशनल हेल्पलाइन और बिजली विभाग को फोन करें
ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाए सीधे नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करें। इसके अलावा, आप अपने राज्य के सेंट्रलाइज्ड बिजली शिकायत नंबर 1912 पर तुरंत फोन करके घटना की जानकारी दे सकते हैं। यह नंबर चौबीसों घंटे काम करता है और आपातकालीन मामलों में सब-स्टेशन को तुरंत पावर कट (बिजली बंद) करने का निर्देश देता है।
4 of 5
स्थानीय सब-स्टेशन और सोशल मीडिया का उपयोग
- फोटो : Adobe Stock
स्थानीय सब-स्टेशन और सोशल मीडिया का उपयोग
अपने नजदीकी बिजली सब-स्टेशन या स्थानीय लाइनमैन का नंबर अपने फोन में हमेशा सेव रखें ताकि संकट के समय सीधे बात हो सके। इसके साथ ही, आप बिजली कंपनी (जैसे टाटा पावर, यूपीपीसीएल, बीएसईएस) के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फोटो और लोकेशन के साथ ट्वीट कर सकते हैं। डिजिटल शिकायतों पर बिजली विभाग की टीमें बहुत तेजी से एक्शन लेती हैं।
5 of 5
आंधी - तूफान में क्या नहीं करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या नहीं करें?
कई बार शिकायत के बाद ग्रिड से बिजली बंद कर दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा पूरी तरह टल गया है। जब तक बिजली विभाग की टेक्निकल टीम मौके पर आकर तार को पूरी तरह ठीक न कर दे, तब तक उसे छूने की कोशिश न करें। ऑटोमैटिक सिस्टम से बिजली कभी भी वापस आ सकती है, इसलिए एक्सपर्ट्स के आने का इंतजार करें।