बारिश का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आती है, क्योंकि इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, मौसम सुहावना हो जाता है आदि। हालांकि, बारिश होने से खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। सड़कों पर लंबा जाम, लाइट जाने की समस्या, जल भराव आदि कई दिक्कतों से बारिश के दौरान गुजरना पड़ता है। वहीं, एक समस्या ऐसी भी है जिससे दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें होती हैं। दरअसल, जब बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है या किसी अंडरपास में जल भराव हो जाता है, तो दो पहिया वाहन में पानी चला जाता है। इससे गाड़ी बंद हो जाती है और फिर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपकी बाइक, स्कूटी भी बारिश में अचानक बंद हो जाती है, तो आप कुछ तरीके अपनाकर इसे दोबारा चालू कर सकते हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Bike Tips: अगर बारिश में बंद हो जाए अचानक से बाइक तो अपनाएं ये तरीके, जल्द हो सकती है चालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे कर सकते हैं बाइक को दोबारा स्टार्ट:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले स्पार्क प्लग को हटा देना है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश में कीचड़ के कारण स्पार्क प्लग के धागे खराब हो जाते हैं, और फिर मिट्टी इस पर लंबे समय तक रहेगी तो इसे निकालने में दिक्कत आएगी।
स्टेप 2
- अब आपको देखना है कि क्या बाइक के अंदर पानी गया है। अगर हां, तो आपको अपनी बाइक को दोनों तरफ बारी-बारी से झुकाना है। फिर आपको बाइक की बैटरी को तुरंत डिस्कनेक्ट कर देना है। ऐसा करने से ये होगा कि बाइक में लगे इलेक्ट्रिक सिस्टम सुरक्षित रहेंगे।
स्टेप 3
- इसके बाद बाइक को सूखने दें, और फिर आपको दोबारा से निकाले गए प्लग और बैटरी आदि को दोबारा से लगाना है। इसके बाद बाइक को स्टार्ट करेंगे, तो ये स्टार्ट हो सकती है अगर इसमें कोई और दिक्कत न हो।
आपकी बाइक में अगर बारिश का पानी गया है, और ऊपर बताई गई चीजों के बाद भी ये स्टार्ट नहीं हो रही है। तो आपको तुरंत मकैनिक के पास जाना चाहिए या फिर आप सर्विस सेंटर भी जा सकते हैं। इससे आपकी बाइक बिल्कुल सही हो सकती है।