अगर आप अपने बचत के पैसों को बैंक की किसी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको बैंक की एफडी स्कीम में पैसों को निवेश करने की बजाए उसको किसी और जगह निवेश करना चाहिए जहां आपको एफडी की तुलना में अच्छा रिटर्न मिल सके। देश में ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को सुरक्षित निवेश योजनाओं में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं, जहां उनके पैसों पर किसी बाजार जोखिमों का खतरा न हो। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी चुनिंदा सरकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने बचत के पैसों को निवेश कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज दर मिल रही है। देश में कई लोग अपनी सेविंग्स को सरकार की इन योजनाओं में इन्वेस्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Investment Schemes: बैंक में एफडी कराने की बजाए इन सरकारी स्कीम्स में करें निवेश, मिलेगा शानदार रिटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना
वर्तमान समय में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश करने पर आपको 7.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप महज 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
वहीं बात अगर अधिकतम निवेश राशि की करें, तो उसको अभी तय नहीं किया गया है। इस स्कीम में सालाना आधार पर कंपाउंडिंग होती है। स्कीम की परिपक्वता अवधि पांच सालों की है। इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना
वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप महज 250 रुपये से भी खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 21 सालों के लिए है। हालांकि, माता पिता को बेटी के नाम पर कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। वहीं 6 सालों तक सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी का खाता बिना निवेश के ऑपरेशनल बना रहता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में आप रिटायरमेंट के समय जो पैसे मिले थे उसको निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर 8.20 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।